पर्यटन

चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो, पेरिस

Peris चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो, पेरिस

चोंगकिंग। पर्यटन के लिए चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो और पेरिस हैं। वे कम दूरी के पर्यटन स्थलों में टोक्यो और अधिक दूरी के पर्यटन स्थलों में पेरिस को पसंद करते हैं। इसका खुलासा वर्ल्ड टूरिज्म सिटीस फेडरेशन (डब्ल्यूटीसीएफ) की रिपोर्ट से हुआ है। यह रिपोर्ट दक्षिण-पश्चिम चीन की चोंगकिंग नगरपालिका में हुई डब्ल्यूटीसीएफ की बैठक में जारी की गई।

peris

डब्ल्यूटीसीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी पर्यटकों ने 2015 में विदेश यात्राओं पर 215 अरब डॉलर खर्च किए, जो अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों द्वारा खपत का 17 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, 12 करोड़ से अधिक चीनी पर्यटकों ने 2015 में विदेश यात्राएं की। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 10.09 प्रतिशत अधिक है।

बीते वर्ष अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन में भी चीनी पर्यटकों की आवक में वृद्धि दर्ज की गई।

Related posts

महाराजा सुहेलदेव की जयंती का भव्य कार्यक्रम, मोदी-योगी रहे मौजूद

Aditya Mishra

यात्रा को यूं बनाएं स्मार्ट और सुरक्षित

bharatkhabar

कश्मीर में शुरू हो रहा हैं सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन-जरूर जाएं

mohini kushwaha