शख्सियत

Bday Spl: सतीश कौशिक( कैलेंडर )के दमदार किरदार

16 8 Bday Spl: सतीश कौशिक( कैलेंडर )के दमदार किरदार

नई दिल्ली। फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलैंडर का रोल निभाने वालें सतीश कौशिक को कौन नहीं जानता हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल हैं। बता दे कि आज उन्ही कैलैंडर सतीश कुमार आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। सतीश कौशिक आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं बता दे कि सतीश कौशिक ने कई फिल्मों में अपना हुनर आजमाया हैं जिसकी वजह से आज भी लोग उनसे काफी प्यार करते हैं। बता दे कि सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरूआत 1983 फिल्म ‘मौसम’ से की थी।

 

16 8 Bday Spl: सतीश कौशिक( कैलेंडर )के दमदार किरदार

 

बता दे कि सतीश कौशिक ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के ‘कैलेंडर’ से लेकर ‘उड़ता पंजाब’ के ‘ताया जी’ तक अपने अलग-अलग किरदार से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया हैं।आज हम आपको सतीश कौशिक के उन बेहतरीन किरदार से रू-ब-रू करवाते हैं जिन्हें उनके फैंस आज भी याद रखते हैं। फिल्म- मिस्टर इंडिया

अनिल कपूर, अमरीश पुरी और श्रीदेवी स्टारर यह फिल्म साल 1987 में आई थी। इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अनिल कपूर के नौकर का रोल किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘कैलेंडर’ था, जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म- राम लखन

अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ मल्टीस्टारर इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अनुपम खैर की दुकान पर काम करने वाले नौकर का रोल किया था। फिल्म में उनके कॉमेडी भरे अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म साल 1989 में आई थी। फिल्म- साजन चले सुसराल

इस फिल्म में सतीश कौशिक का ‘मुत्तु स्वामी’ का रोल काफी यादगार रहा। इस फिल्म में सतीश कौशिक के अलावा करिश्मा कपूर, गोविंदा और तब्बू मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्होंने गोविंदा के दोस्त का रोल किया था। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म- मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी

अक्षय कुमार और जूही चावला स्टारर यह फिल्म साल 1997 में आई थी। फिल्म में सतीश कौशिक ने अक्षय कुमार के मामा का रोल किया था। कॉमेडी से भरपूर उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म- हसीना मान जाएगी

साल 1999 में आई गोविंदा और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में उन्होंने कादर खान के नौकर का रोल किया था। सतीश कौशिक के दमदार किरदारतो देखा आपने हम लोगों को अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए अपना दिवाना बनाने वालें सतीश कौशिश के उन किरदारों को जिसके हम कायल हो गए।

Related posts

Women’s Day 2021: शक्ति उदय से पहाड़ की बेटियों की जिंदगी बदलने की मुहिम में जुटी हैं रेखा शर्मा

Pradeep Tiwari

जन्मदिन स्पेशल: दुष्यंत कुमार ने अपने शेरों से हिलाई थी सल्तनत

Rani Naqvi

जन्मदिन विशेषः आखिरी सांस तक फिल्मों के ही रह गए राज कपूर

Vijay Shrer