मनोरंजन

शाहरूख-आदित्य ने सपना सच करने में मदद की : करन

karan johar शाहरूख-आदित्य ने सपना सच करने में मदद की : करन

मुंबई। बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की रिलीज को 18 साल पूरे होने पर फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि सुपरस्टार शाहरुख खान और निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने उनके सपने को सच करने में उनकी मदद की थी। शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक करण ने करियर की शुरुआत की थी। कुछ कुछ होता है करन की सफल फिल्मों में से एक है।

 

सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर, 1998 को रिलीज हुई फिल्म में सलमान खान को अतिथि भूमिका में देखा गया था। करण ने रविवार को ट्वीट किया, “फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को 18 साल पूरे। यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।

Madrid: Ffilm director Karan Johar during IIFA Awards in Madrid on June 26, 2016. (Photo: IANS)
Madrid: Ffilm director Karan Johar during IIFA Awards in Madrid on June 26, 2016. (Photo: IANS)

शाहरुख और आदित्य ने मेरे सपने को सच किया था।” ‘कुछ कुछ होता है’ को आदित्य के प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया था। इस फिल्म सना सईद, फरीदा जलाल और अनुपम खेर भी खास भूमिकाओं में थे।

Related posts

हिट होकर भी फ्लॉप सी क्यों लगती है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’?

Rozy Ali

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट पर दिखा खूबसूरत अंदाज, देखें फोटोज

Kalpana Chauhan

आज खत्म हो रहा राज कुंद्रा का पुलिस रिमांड, पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा ने शेयर की पहली पोस्ट, कही ये बात 

Rahul