धर्म

करें राम भक्त हनुमान से दोस्ती…जानिए क्या कहना चाहते है वो

hanuman ji करें राम भक्त हनुमान से दोस्ती...जानिए क्या कहना चाहते है वो

नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि घर में देवी-देवताओं का वास आपके लिए खुशियां और सौहार्द्र की स्थापना करता है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में देवी -देवताओं का वास करने से पहले उसकी सही जगह सुनिश्चित करना काफी जरुरी है।

hanuman ji करें राम भक्त हनुमान से दोस्ती...जानिए क्या कहना चाहते है वो

वास्तु की मानें तो घर में सही दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाई जाए तो उससे कई लाभ होते है। ऐसा कहा जाता है कि घर में हनुमान जी की तस्वीर दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए लगानी चाहिए। इससे न केवल घर में सुख की स्थापना होगी बल्कि समृद्धि भी आएगी।

पुराणों के अनुसार हनुमान जी ने अपना सर्वाधिक प्रभाव दक्षिण दिशा में बढ़ाया था। इसी दिशा में लंका है और सीता की खोज सहित युद्ध भी इसी दिशा में हुआ था। इसी वजह से हनुमान जी को बलशाली माना जाता है। इसलिए घर में इसी दिशा में तस्वीर को रखना शुभ माना जाता है।

हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था ऐसा कहा जाता है कि उन्हें ये आशीर्वाद किसी और ने नहीं बल्कि माता सीता ने ही दिया था। माना जाता है कलयुग के देवता अगर कोई है तो वो भगवान हनुमान है। इनकी पूजा करना हमेशा लाभकारी होता है और वो जल्द ही प्रसन्न भी हो जाते है।

Related posts

27 फरवरी 2022 का राशिफल: लव लाइफ में आ सकती है मुश्किलें, टकराव की स्थिति से बचे, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

Aaj Ka Rashifal: 2 अगस्त को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Nitin Gupta

Aaj Ka Panchang: 13 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Rahul