यूपी

रामगोपाल के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे सपा नेता

meerut 1 रामगोपाल के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे सपा नेता

मेरठ। सपा में चल रहे सियासी घमासान में एक तरफ मुलायम सिंह यादव के घर पर बैठकों का दौर चल रहा है तो दूसरी तरफ राज्य के अन्य जिलो में सपा नेता एक-दूसरे पर प्रहार करने में लगे हुए हैं। मंगलवार को मेरठ के मारवाड़ी भौज में नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता अमित जानी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घोषणा की कि वे 8 जनवरी मेरठ जानी ब्लॉक में मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के सम्मान मे महारैली कर रामगोपाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

meerut 1 रामगोपाल के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे सपा नेता

रामगोपाल पर पार्टी में फूट डालने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि रामगोपाल ने जबरन सपा की गद्दी पर डकैती डाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे हैं कि राम गोपाल यादव सपा के जयचंद है। रामगोपाल यादव की वजह से सपा पार्टी चुनावों की तैयारी की जगह आपस के झगड़े सुलझाने में ही लगी हुई है और इसी कारण चुनाव आयोग द्वारा सपा पार्टी का चुनाव चिन्ह भी जब्त होने के कगार पर खड़ा है।

जिसके जिम्मेदार रामगोपाल यादव है। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 8 तारीख को महारैली कर हम रामगोपाल यादव के खिलाफ बिगुल फूकेंगे साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बहला फुसलाए में आकर गलत कदम उठाए हैं जिस कारण सच्चे सपाई उन्हे राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मानते हैं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रध्यक्ष अभी भी मुलायम सिंह की है।

Rahul Gupta Meerut Reporter रामगोपाल के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे सपा नेताराहुल गुप्ता, संवाददाता

Related posts

बरेलीः केंद्र सरकार पर बरसें सतीश मिश्रा, कहा- कृषि कानून से किसान हो जायेगा बेघर

Shailendra Singh

निषाद और पीस पार्टी के प्रत्याशी 1-1 सीट पर सपा के सिंबल से लड़ेंगे चुनाव

mahesh yadav

अखिलेश के गधे वाले बयान पर मोदी का पलटवार

kumari ashu