featured बिहार राज्य

उपेन्द्र कुशवाहा मंत्री पद छोड़ने के बाद NDA पर निशाना साधें-डॉ. प्रेम कुमार

उपेन्द्र कुशवाहा मंत्री पद छोड़ने के बाद NDA पर निशाना साधें-डॉ. प्रेम कुमार

एनडीए के घटक दलों पर निशाना साधने वाले रालोसपा प्रमुख केंद्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा पर बीजेपी ने पलटवार किया है। शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा के दो मंत्रियों कुशवाहा पर हमला किया है।वहीं पटना में आज रालोसपा की अहम बैठक के बाद अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कड़े तेवर दिखाए हैं। भजपा से 30 नमवंबर तक सम्मानजनक सीटों के शेयर करने की बात की है।

 

उपेन्द्र कुशवाहा मंत्री पद छोड़ने के बाद NDA पर निशाना साधें-डॉ. प्रेम कुमार
उपेन्द्र कुशवाहा मंत्री पद छोड़ने के बाद NDA पर निशाना साधें-डॉ. प्रेम कुमार

इसे भी पढ़ें ः उपेंद्र कुशवाहा और तेजस्वी यादव की हुई मुलाकात, एनडीए में ही रहेंगे कुशवाहा

आपको बता दें कि कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अगर उपेन्द्र कुशवाहा को एनडीए छोड़ना है, तो पहले मंत्री पद त्यागें।उन्होंने कहा कि कुशवाहा को एनडीए विरोधी मुहिम में शामिल होना है तो मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें। गौरतलब है कि रालोसपा अभी एनडीए का हिस्सा है। कृषि मंत्री ने कहा कि पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनको केंद्र में रहना है या नहीं। प्रेम कुमार ने कहा कि कुशवाहा निर्णय लेना के बाद स्वतंत्र हैं। मालूम हो कि कुशवाहा को अमित शाह मिलने का समय नही दे रहे इस सवाल पर प्रेम कुमार ने कहा कि कई राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, इस लिए वह व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़ेंःमांझी ने गिनाई बिहार की एनडीए सरकार की नाकामी, पेश किया रिपोर्ट कार्ड

वहीं खान एवं भूत्तव मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज बुद्धजीवी है। इलिए इस समाज का कोई एक नेता ठेके दार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज किसी के कहने से उसके पीछे नहीं हो जाता है।विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कुशवाहा समुदाय सोच समझकर फैसला लेता है। उन्होंने कहा कि कोई अगर यह कहता है कि मैं ही एक इस समाज का नेता हूं तो ये उसका वहम हो सकता है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के न मिलने वाले बयाान पर विनोद कुमार ने कहा कि कुशवाहा इस तरह के बयान देकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं।

कुशवाहा का सीटों की साझेदारी पर अल्टीमेटम

इसके पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की शनिवार को पटना में हुई कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को सीटों की साझेदारी पर भी अल्टीमेटम भी दे दिया। कुशवाहा ने अल्टीमेटम देते हुए हा कि अगर बीजेपी ने सम्मानजनक शीटें देने का फैसला 30 नवंबर नहीं किया तो उसका मतलबा हम निकालेंगे कि बीजेपी हमसे रिश्ता नहीं रखना चाहती है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम पहले से कोई फैसला नही लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगें इसके बाद उनके फैसले के अनुसार ही कोई फैसला लिया जाएगा।

महेश कुमार यादव

Related posts

उत्तर प्रदेशः ठाकुर और दलितों के बीच संघर्ष में दलित युवक की मौके पर हुई मौत

mahesh yadav

Share Market Today: शेयर बाजार की गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का, 19 हजार के नीचे निफ्टी

Rahul

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे भारत में जारी है कड़ाके की ठंड का सितम, जानिए मौसम का मिजाज

Neetu Rajbhar