featured यूपी राज्य

Wasim Rizvi: इस्लाम छोड़ हिंदू बने वसीम रिजवी, जानिए क्या होगा नया नाम

WhatsApp Image 2021 12 06 at 12.55.20 PM Wasim Rizvi: इस्लाम छोड़ हिंदू बने वसीम रिजवी, जानिए क्या होगा नया नाम

उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के प्रमुख चेहरे के रूप में रह चुके वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) । जो पूर्व में शिया वक्त बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भी रहे चुके है। आज यानी सोमवार को उन्होंने इस्लाम को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। हालांकि उन्होंने कुरान की आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बाद वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म अपना लिया था।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) को सनातन धर्म ग्रहण करवाया।

वसीम रिजवी का क्या है हिंदू नाम

इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने के बाद आज से वसीम रिजवी का नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गया है।

वसीम रिजवी ने किया धर्म परिवर्तन

आपको बता दें वसीम रिजवी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया जब उन्होंने कुरान की आयतों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद से ही मुस्लिम लोग एवं मुस्लिम संगठन वसीम रिजवी के खिलाफ हो गए हैं। कुछ दिनों बाद वसीम रिजवी की किताब को लेकर काफी विवाद हुआ। के बाद हाल ही में वसीम रिजवी ने एक वीडियो क्लिप जारी किया था। जिसमें उन्होंने मुसलमानों से खतरे की बात कही थी।  

वसीम रिजवी ने कुछ समय पहले जारी की थी अपनी विरासत

एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए वसीम रिजवी ने बताया था कि उन्होंने अपनी विरासत में लिखा है कि  उन्हें मरने के बाद दफनाए जाने की वजह उनका हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया जाए। 

हिंदुस्तान के बाहर और भीतर मेरी हत्या और गर्दन काटने की हो रही है साजिश 

जारी वीडियो क्लिप में वसीम रिजवी ने दावा किया है कि हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के बाहर मेरी हत्या और गर्दन काटने की साजिश रची जा रही है, मुझे मारने के लिए इनाम रखी जा रहे हैं। और मेरा गुनाह बस इतना है कि मैंने 26 आयतों को सुप्रीम कोर्ट में टक्कर दी थी। जो इंसानियत के प्रति नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। अब मुझे मुसलमान मार देना चाहते हैं और उन्होंने ऐलान कर दिया है कि मुझे मरने के बाद किसी भी कब्रिस्तान में जगह नहीं दी जाएगी। 

कुरान की 26 आयतों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका

गौरतलब है कि वसीम रिजवी ने मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ माने जाने वाली कुरान के 26 आयतों को हटाने के लिए कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। लेकिन इसके बाद से वसीम रिजवी मुसलमान संगठनों  के निशाने पर हैं। वही मुस्लिम संगठन वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की लगातार मांग भी कर रहे हैं।

Related posts

यूपी में जंगलराज, चुनाव में व्यस्त योगी सरकार- अजय कुमार लल्लू

Aditya Mishra

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड चुनाव में वसीम रिजवी और सैयद फैजी को मिली जीत   

Shailendra Singh

बीजेपी में शामिल हुए गुलाम नबी आजाद के भाई, जानिए अयोध्या में बाबरी मस्जिद को लेकर दिया बड़ा बयान

Trinath Mishra