Breaking News भारत खबर विशेष यूपी राज्य शख्सियत

उत्तर प्रदेश को म्यूजिक इंडस्ट्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं विजय सैनी

IMG 20190923 WA0000 उत्तर प्रदेश को म्यूजिक इंडस्ट्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं विजय सैनी

उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले में रहने वाले गायक, गीतकार और संगीतकार विजय कुमार सैनी उत्तर प्रदेश का एक जाना माना नाम है संगीत के क्षेत्र में अपने हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले विजय सैनी ने हरियाणा और पंजाब की तरह संगीत और फिल्म इंडस्ट्री को अपनाकर अपने क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को मौका देने की ठान ली है।

उसके लिए सबसे पहले एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो और फिल्म प्रोडक्शन यूनिट तैयार कर ली गई है। क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को लेकर विजय बहुत सारे नए प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हरियाणा और पंजाब अपने संगीत की वजह से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं लेकिन सही मौका और सही निर्देशन ना होने की वजह से उत्तर प्रदेश अभी इसमें काफी पीछे हैं।

इसके साथ उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश प्रतिभाओं से भरा हुआ है। पूरी दुनिया में अपनी कविताओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने वाले डॉ कुमार विश्वास भी हापुड़ जिले के ही रहने वाले हैं। इसी प्रकार बहुत सारे नवोदित कलाकार अभी प्रतीक्षा में है कि उन्हें एक उपयुक्त मंच मिले और वह अपनी कला का प्रदर्शन पूरी दुनिया के सामने कर सकें।

उन्होंने खासतौर पर गरीब परिवारों में रह रहे प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान करके उनका करियर सेट करने का उद्देश्य सजाया हुआ है।

Related posts

सिद्धू मानसिक रूप से परेशान, आप में शामिल होने की कर रहे तैयारी: बादल

Breaking News

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने विधायक की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

mahesh yadav

जानें सिंधु जल संधि क्या है? क्या भारत इसे रद्द कर सकता है?

bharatkhabar