featured यूपी

लखनऊ: ‘पिंक टॉयलेट’ पर अभी भी बंदिशें! भारत खबर की पड़ताल में खुली अधिकारियों की लापरवाही की पोल

vlcsnap 2021 12 11 19h45m41s553 लखनऊ: ‘पिंक टॉयलेट’ पर अभी भी बंदिशें! भारत खबर की पड़ताल में खुली अधिकारियों की लापरवाही की पोल
shivnandan लखनऊ: ‘पिंक टॉयलेट’ पर अभी भी बंदिशें! भारत खबर की पड़ताल में खुली अधिकारियों की लापरवाही की पोल  संवाददाता- शिवनंदन

लखनऊ में नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही सरकार के पैसों की बर्बादी करती नजर आ रही है। अधिकारियों की लापरवाही कारण आज तक पिंक टॉयलेट के इस्तेमाल पर बंदिशें लगाई गई हैं। इन पिंक टोयलेटों का काम पूरा होने के बावजूद इनके दरवाजे महिलाओं के लिए बंद कर रखे गए हैं।

vlcsnap 2021 12 11 19h45m59s219 लखनऊ: ‘पिंक टॉयलेट’ पर अभी भी बंदिशें! भारत खबर की पड़ताल में खुली अधिकारियों की लापरवाही की पोल

‘पिंक टॉयलेट’ पर अभी भी बंदिशें! 

लखनऊ में नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही सरकार के पैसों की बर्बादी करती नजर आ रही है। स्मार्ट सिटी के तहत महिलाओं के बेहतर सुविधा के लिए लखनऊ के हर जोनों में पिंक टॉयलेट बनाने के लिए सरकार ने बड़ा बजट पास किया था। नगर निगम को ये काम एक साल पहले सौंप दिया गया था लेकिन निगम के अधिकारियों की लापरवाही कारण आज तक पिंक टॉयलेट के इस्तेमाल पर बंदिशें लगाई गई हैं। इन पिंक टोयलेटों का काम पूरा होने के बावजूद इनके दरवाजे महिलाओं के लिए बंद कर रखे गए हैं।

vlcsnap 2021 12 11 19h45m50s690 लखनऊ: ‘पिंक टॉयलेट’ पर अभी भी बंदिशें! भारत खबर की पड़ताल में खुली अधिकारियों की लापरवाही की पोल

भारत खबर की टीम ने जानी जमीनी हकीकत

भारत खबर की टीम ने इन टॉयलेट की जमीनी हकीकत देखने के लिए पड़ताल की तो देखा कि लखनऊ के महानगर चौराहे पर बने पिंक टायलेट लगभग एक साल से बंद पड़ा हुआ है। वहां से रोजाना आने जाने वाली महिलाओं ने बताया की यह सरकार की एक अच्छी सोच है लेकिन अगर यह महिलाओं के लिए बने हैं तो इनको बंद क्यों रखा गया है। वहीं 1090 मुख्यालय में बने पिंक टॉयलेट का भी यही हाल देखने को मिला यहां भी दरवाजे पर ताला लगा मिला।

vlcsnap 2021 12 11 19h45m22s961 लखनऊ: ‘पिंक टॉयलेट’ पर अभी भी बंदिशें! भारत खबर की पड़ताल में खुली अधिकारियों की लापरवाही की पोल

सार्वजनिक जगहों पर नहीं महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था

आपको बता दें कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को टॉयलेट के लिए भटकना न पड़े इसके लिए सरकार ने एक पहल की। जिसके तहत सरकार ने पिंक टॉयलेट में महिला कर्मियों की नियुक्ति के आदेश दिए। इसके साथ-साथ इन टॉयलेट में महिलाओं से जुड़ी सभी वस्तुओं की व्यवस्था के लिए इनमें एक दुकान भी बनाई गई। ताकि महिलाओं के उपयोग में आने वाले वस्तु भी इससे प्राप्त हो सके। लेकिन पिंक टॉयलेट बनने के बाद भी आज लखनऊ की महिलाएं तमाम परेशानियों से जूझ रही हैं। क्योंकि इनके दरवाज़े अभी महिलाओं के नहीं खोले गए हैं।

Related posts

बिहार: विशेष राज्य की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी का एक दिवसीय धरना

mahesh yadav

Tamil Nadu News: रथयात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 11 लोगों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

मंगल ग्रह से धरती पर लायी जा रहा कोरोना से भी भयंकर बीमारी, कैसे बचेगी दुनिया?

Mamta Gautam