उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का सबको इंतजार है। बर्फबारी खत्म होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे की मंदिर के कपाट मार्च के शुरूआती दिनों में ही खुल जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब खबरें आ रही हैं कि यमुना जयंती के शुभ अवसर पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री मंदिर के कपाट 28 अप्रैल को दोपहर 12.15 मिनट पर खुलने के लिए समय तय किया गया हैष बताया जा रहा है कि जिस दिन यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे उसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। दोनों धामों के कपाट खुलने का एक ही समय है।
यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने बताया कि 28 अप्रैल को 9.15 बजे यमुना माता की डोली शीतकालीन पड़ाव खरसाली से रवाना होगी। 28 अप्रैल को ठीक 12.15 बजे कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।