featured यूपी

19 को मथुरा और 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर जाएंगी प्रियंका गांधी

19 को मथुरा और 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर जाएंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव व उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर लगातार सक्रिय हैं। केंद्र की मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के बहाने वह किसानों को साधने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में महिला से दुष्‍कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

सहारनपुर में कांग्रेस की किसान पंचायत करने के बाद प्रियंका गांधी अब मथुरा और मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत में हिस्‍सा लेंगी। कांग्रेस महासचिव 19 फरवरी को मथुरा और 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी। इस दौरान वह किसानों को संबोधित करेंगी।

15 को मेरठ व बिजनौर में किसान महापंचायत  

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी सोमवार (15 फरवरी) को बि‍जनौर दौरे पर भी जा सकती हैं। पार्टी के मुताबिक, 15 फरवरी को मेरठ और बिजनौर में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रियंका गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव के आगमन से पहले कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

संगम में लगाई थी आस्‍था की डुबकी  

आपको बता दें कि बीते दिनों यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रि‍यंका गांधी ने सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इसके बाद मौनी अमावस्या के दिन उन्‍होंने प्रयागराज की यात्रा की थी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने माघ मेले में संगम पर आस्था की डुबकी लगाई और शंकराचार्य के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद भी लिया था। हालांकि, इस निजी यात्रा पर चुप रहकर भी वह यूपी की सियासत में बड़ा सियासी संदेश देने में सफल रहीं।

Related posts

उत्तर प्रदेश : पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत, जानें क्या है पूरा मामला

Neetu Rajbhar

रामपुरः स्ट्रेचर नहीं मिला तो रिक्शा पर लादकर परिजन ले गए शव

Shailendra Singh

भारत को मिलेगी कोरोना की तीसरी वैक्सीन, रूस की वैक्सीन को मिली मंजूरी

pratiyush chaubey