featured यूपी

UP Exit Polls 2022 : एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में योगी सरकार, BJP 300 के पार

21 11 2021 cm yogi pm modi 22226162 UP Exit Polls 2022 : एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में योगी सरकार, BJP 300 के पार

UP Exit Polls 2022 : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की वापसी एक बार फिर तय दिख रही है। सभी एग्जिट पोल्स के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। दो एग्जिट पोल्स में तो भाजपा फिर 300 के पार निकलती दिख रही है।

India Today-Axis My India
India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। बीजेपी को 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सपा गठबंधन को 76 से 101 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बसपा 03-09 जबकि कांग्रेस 01-03 और अन्य 02-03 सीटों पर सिमटती दिख रही हैं।

रिपब्लिक P-MARQ
यूपी चुनाव को लेकर P-MARQ का एग्जिट पोल आ गया है। P-MARQ के एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। P-MARQ के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 240 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि सपा के खाते में 140 सीटें जाती दिख रही हैं। बसपा 17 जबकि कांग्रेस 4 और अन्य 2 सीटों पर सिमटती दिख रही हैं। 10 मार्च को वास्तविक नतीजे आएंगे।

Times Now वीटो
Times Now वीट का एग्जिट पोल के मुताबित यूपी में बीजेपी को 225 सीट और सपा गठबंधन को 151 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं, बसपा 14 जबकि कांग्रेस 9 और अन्य 4 सीटों पर सिमटती दिख रही हैं।

न्यूज 24-चाणक्य
न्यूज 24-चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, 403 विधानसभा सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा को 294 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सपा-रालोद गठबंधन को 105 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें 19 सीटों का नफा-नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही बसपा को 2 सीटें दी गई हैं, जबकि 2 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:-

International Women’s Day 2022: जानें महिला दिवस का इतिहास, ये है इस साल की थीम

Related posts

लखनऊ में जल्द शुरू होने वाली है यूपी हॉकी लीग, जानिए कब खेला जाएगा मैच

Aditya Mishra

मोदी डिग्री मामले में अदालत ने सीआईसी के आदेश पर लगाई रोक

bharatkhabar

हाथरस गैंगरेप : जिलाधिकारी की अभद्रता पर CM योगी ने मांगा जवाब

Trinath Mishra