featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेशः प्यार करना पड़ा महंगा, लड़के के परिजनों ने कि विवाहिता को जान से मारने की कोशिस

उत्तर प्रदेशः प्यार करना पड़ा महंगा, लड़के के परिजनों ने कि विवाहिता को जान से मारने की कोशिस

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी विनोद राजपूत जो की पुणे में बाकड़ इंजोरी स्थिति जी के बिल्डर्स में नौकरी करता था। उसी जगह छत्तीस गढ़ निवासी रानू यह भी इसी जगह नौकरी करती थी,जबकि रानू शादी शुदा थी।और पहले पति से इसके दो बच्चे थे। इसी बीच विनोद और रानू में प्यार हो गया और दोनों एक दुसरे पर मरने लगे और मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली।

 

उत्तर प्रदेशः प्यार करना पड़ा महंगा, लड़के के परिजनों ने कि विवाहिता को जान से मारने की कोशिस
उत्तर प्रदेशः प्यार करना पड़ा महंगा, लड़के के परिजनों ने कि विवाहिता को जान से मारने की कोशिस

 

उत्तर प्रदेशः फतेहपुर जिले के गाजीपुर में मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म

पीड़िता और उसकी बच्ची अब विनोद के ही सहारे अपना जीवन गुजार रही थी

शादी के बाद दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे। इसी बीच दोनों के बीच एक बच्ची ने जन्म लिया। पीड़िता के परिजनों और पहले पति को को जब इस मामले की जानकारी मिली,तो पीड़िता से सभी ने सम्बन्ध विच्छेद कर लिए।पीड़िता और उसकी बच्ची अब विनोद के ही सहारे अपना जीवन गुजार रही थी।इसी दौरान विनोद पुणे से अपने घर फतेहपुर रानू और बेटी के साथ आ गया।

विनोद के परिजनों को यह रिश्ता नागवार लग रहा था

गौरतलब है कि  विनोद के परिजनों को यह रिश्ता नागवार लग रहा था।और बदनामी के डर से इसको विनोद के रास्ते से हटाने का षणयंत्र रचकर रानू को ज्ञान सिंह और मुकेश नामक व्यक्ति जो कि विनोद के रिश्तेदार हैं।रानू को काम दिलाने के बहाने मोटर साइकिल में बैठा कर किशनपुर के एकडला गांव ले गए।और जमुना किनारे जानलेवा हमला करने के बाद रानू को पानी में डूबा दिया और फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रानू के इलाज हेतु जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया

आपको बता दें कि किसी तरह रानू ने अपने आप को पानी से बाहर निकाला।

तभी वहां पर कुछ ग्रामीणों की नज़र रानू पर पड़ी तभी ग्रामीणों ने रानू से जानकारी ली।

मामले की जानकारी के बाद डायल 100 को सूचना दी।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने रानू के इलाज हेतु जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया।

राहुल राज पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना किशनपुर  में एक महिला कोजान से मारने का मामला संज्ञान में आया हैं।

महिला के ब्यान पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुमताज़ इसरार

Related posts

LIVE- येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कुमारस्वामी होंगे नए सीएम

mohini kushwaha

गोपाल राय ने दिया कुमार विश्वास को जवाब, बोले पार्टी किसी एक की नहीं

Rani Naqvi

उमा भारती नहीं लड़ेगी चुनाव, बढ़ती उम्र को बताया वजह

Vijay Shrer