featured दुनिया

US Hawaii Wildfires: हवाई राज्य के जंगलों में फैली भीषण आग, 67 अमेरिकी नागरिकों की जलकर मौत

F3MXgLyWUAEpr4Y US Hawaii Wildfires: हवाई राज्य के जंगलों में फैली भीषण आग, 67 अमेरिकी नागरिकों की जलकर मौत

US Hawaii Wildfires: अमेरिका के हवाई राज्य के जंगलों में फैली यह भीषण आग मंगलवार से जारी है। इस भीषण आग में अब तक 67 अमेरिकी नागरिकों की जलकर दर्दनाक मौत हुई है। इसके अलावा सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-

PM Modi Visit MP: पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, वायनाड में जनसभा करेंगे राहुल गांधी

अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ये हवाई राज्य में अब तक की सबसे बड़ी आपदा है। अब तक एक हजार से अधिक इमारतें इस आग में जलकर खाक हो चुकी हैं। कई लोगों का आशियाना उजर गया। इस आग को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान 60 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का रहा।

इसके अलावा इस आग की चपेट में आकर अमेरिका का सबसे पुराना (150 साल) बरगद का पेड़ भी जल गया। हवाई में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं, जो इस आपदा के कारण वहां फंस गए हैं। उन्हें निकालने की कवायद जारी है।

हवाई राज्य के गवर्नर जॉश ग्रीन ने बताया इस आग से मची तबाही से उबरने में सालों लग जाएंगे। अरबों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी है। सबसे अधिक प्रभावित लहयाना शहर हुआ है।

उन्होंने कहा कि 1961 में हवाई प्रांत में समुद्री लहर के कारण 61 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद यह दूसरी घटना है, जब इतनी बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

 

Related posts

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का प्रदर्शन, राजनैतिक खलनायकों को दंडित करने की मांग को लेकर दिया धरना

Saurabh

भाजपा ने दिया देश को बोलने वाला पीएमः अमित शाह

kumari ashu

यूपी के सभी मंडलों में कल्याण सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

Shailendra Singh