UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 2 बसों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई सवारियों घायल हो गई। ये दुर्घटना नॉलेज पार्क के पास हुई।
ये भी पढ़ें :-
18 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल
हादसे में 20 लोग घायल
घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत औक बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
नॉलेज पार्क के तहत ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 2 बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं: ग्रेटर नोएडा पुलिस, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/JQObKEvZ8U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2022
घटना की वजह से पैदा हुई जाम जैसी स्थिति
जानकारी के मुताबिक एक बस मध्य प्रदेश से दिल्ली आ रही थी, जबकि दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। रास्ते से दुर्घटनाग्रस्त बसों को हटा दिया गया है, जिसके बाद यातायात शुरू हो गया है। घटना की वजह से जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।