featured पंजाब यूपी

यूपी MLA अदिति सिंह और पंजाब MLA अंगद सिंह सैनी की दिल्ली में बेहद सादगी से हुई शादी 

ADITI SINGH यूपी MLA अदिति सिंह और पंजाब MLA अंगद सिंह सैनी की दिल्ली में बेहद सादगी से हुई शादी 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से महिला कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी की बृहस्पतिवार को दिल्ली में सादे समारोह में शादी हुई, लेकिन इसमें कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा और पहुंचा भी तो उसकी चर्चा नहीं हुई। दिल्ली में बेहद गुपचुप तरीके से हुई यह शादी चर्चा में नहीं होने के बावजूद चर्चित हो गई। आइए जानते हैं विधायक अदिति सिंह और अंगद सिंह की दिल्ली में हुई शादी की इनसाइड स्टोरी। विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह की तीन महीने पहले निधन हो गया। इससे अदिति के साथ उनकी मां और परिजन भी दुखी थे। यही वजह है कि शादी समारोह में काफी कम मेहमानों को बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, इस शादी में 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए, जिसमें यूपी से आए घराती भी शामिल थे।

वहीं अदिति और अंगद सिंह की शादी के लिए बरात केवल 60-70 मीटर दूर ही गई। दरसअल, दोनों के ठिकाने साथ-साथ थे, इसीलिए बरात एक जगह से निकली और दूसरी जगह चली गई। इस दौरान न तो बैंज बजा और बाजा। इसके पीछे अदिति के पिता का इस दुनिया में नहीं होना था। दोनों परिवारों ने पहले ही तय कर लिया था कि वे शादी सादे माहौल में करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, अदिति और अंगद की शादी देश के पूर्व और गैर कांग्रेस प्रधानमंत्री के पारिवारिक पुजारी ने यह शादी कराई।

बता दें कि पुजारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि शादी समारोह बेहद सादे ढंग से हुई। दोनों ही परिवार के लोगों ने कहा कि हमें इसको चर्चित शादी में तब्दील नहीं करना है। ऐसे में सबको दोनों परिवार के लोगों को सम्मान करना चाहिए। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में बिजली के खूबसरत बल्ब तक नहीं लगाए गए। मंडल बेहद खूबसूरत लग रहा था, लेकिन बिजली की लकदक नहीं थी, बल्कि यहां पर दीयों की रोशनी में यह शादी हुई। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग इस शादी के गवाह बने।

पंजाबी और यूपी के रीति रिवाज से हुई शादी

कुल मिलाकर यह विवाह हिंदू रीति रिवाज से हुआ। शादी समारोह में शामिल लोगों के मुताबिक, दोनों परिवारों ने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के दौरान पंजाबी के साथ यूपी के रीति रिवाज से किए जाएंगे। और फिर हुआ भी ऐसा ही। यहां मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों ही ओर से बेहद खूबसूरत और सादे ढंग से सारे रीति रिवाज किए गए।

फोटो खींचने तक किया गया था मना

शादी समारोह के गुप्त रखने के साथ यह भी तय हुआ था कि इसकी तस्वीरें तक नहीं खींची जाएं। इसका असर भी साफ दिखा। यहां पर  आए लोगों ने मोबाइल से भी तस्वारें खींचने में परहेज किया। शादी के दिन ही अदिति सिंह के फेसबुक वॉल पर पिता के नाम भावुक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसे पढ़कर सोशल मीडिया पर लोग सहानुभूति जताने के साथ अदिति को शादी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

Related posts

खुशखबरी! भारत में सस्ती भी मेडिकल की पढ़ाई, प्राइवेट कॉलेज की फीस में हुआ बड़ा बदलाव, NMC ने जारी की नई गाइडलाइन

Neetu Rajbhar

गाड़ी चलाते वक्त थूका तो लगेगा 1000 रुपये जुर्माना, शहरों को साफ बनाने के लिए सरकार बना रही कड़े नियम

Pradeep Tiwari

उत्तराखंड: सीएम बनने के बाद पहली बार सचिवालय पहुंचे पुष्कर सिंह, की पूजा-अर्चना

pratiyush chaubey