Breaking News featured देश यूपी

यूपी में 26 सितंबर को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, गायत्री प्रजापति लेंगे शपथ

UP govt will expension the cabinet on 26 Septembe Gayatri will take oath यूपी में 26 सितंबर को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, गायत्री प्रजापति लेंगे शपथ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में चल रही सियासी उठापटक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 सितंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे जिसमें बर्खास्त किए गए मंत्री गायत्री प्रजापति और जियाउजद्दीन रिजवी शपथ ले सकतें हैं।

up-govt-will-expension-the-cabinet-on-26-septembe-gayatri-will-take-oath

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कुछ राजमंत्रियों का प्रमोशन भी कर सकतें हैं। इन सभी मंत्रियों को शपथ दिलाने का समय दोपहर 12 बजे रखा गया है जिसमें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी शामिल होंगे।

बता दें, 17 सितंबर को कई दिनों से जारी राजनीतिक उठापटक के बाद समाजवादी में सुलह हो गई थी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भजीते अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल से छीने गए सभी विभाग देर रात वापस कर दिए इसके साथ ही बर्खास्त किए गए नेता गायत्री प्रजापति को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल करने का ऐलान भी किया था। अखिलेश यादव ने इस फैसले की जानकारी ट्विटर के जरिए दी थी। अपने ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, समाजवादी पार्टी ने शिवपाल से जो मंत्रालय वापस लिए थे वे उन्हें वापस लौटा दिए जाएंगे। गायत्री प्रजापति मंत्रिमंडल में शामिल किेए जाएंगे।

Related posts

ओवरलोड ट्रक ने छीनी फिर जिंदगियां

piyush shukla

Election Date: 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Rahul

सरकार ने उठाया बड़ा कदम, महाराष्ट्र यात्रा के लिए नई गाइडलाइन जारी

Hemant Jaiman