UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में करणी सेना के पदाधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस मे इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें :-
UP Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराई दो बसें, 40 यात्री घायल
इस मामले को लेकर सुधीर कुमार सिंह के भाई राजीव ने बताया कि बीती रात को पड़ोसी नन्हे नाम के व्यक्ति ने उनके भाई सुधीर को गोली मार दी, जो उनके पेट में जा लगी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 3 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार: एसएसपी
इस मामले को लेकर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि करणी सेना के पदाधिकारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।