featured यूपी

जनता की आवाज़ बनेगी कांग्रेस, ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ आन्दोलन के जरिए करेगी ये काम

जनता की आवाज़ बनेगी कांग्रेस, ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ आन्दोलन के जरिए करेगी ये काम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी ने सक्रियता बढ़ा दी है। बीते दिन पार्टी ने कई विधानसभाओं में पैदल मार्च निकाला और सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान मंगलवार को भी जारी रहा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर लखनऊ के बक्शी का तालाब (169) विधानसभा में यूपी कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने भैंसामऊ क्रासिंग से बक्शी का तालाब तक अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च किया।

भाजपा को सत्ता से भगायेंगे: ललन कुमार

ललन कुमार ने कहा है कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ से देश से अंग्रेजों को भगाया था उसी प्रकार कांग्रेस पार्टी ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च करके बीजेपी को सत्ता से भगाएगी। उन्होंने कहा, ‘बक्शी का तालाब विधानसभा की जनता ने अपनी आवाज़ बुलंद और इरादा पक्का कर लिया है। भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करके ही मानेंगे। बढती महंगाई ने जनता का सुख-चैन छीन लिया है। अब जनता भाजपा से उसकी गद्दी छीन लेगी।’

बता दें कि भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है।

Related posts

आइये जानते है पाकिस्तान ने पिछली बार हमारे एक पायलट को जब अपनी हिरासत में लिया था तो क्या किया था

bharatkhabar

मंत्रिमंडल विस्तार में स्मृति का डिमोशन, मिली कपड़ा मंत्रालय की कमान

bharatkhabar

यूपी: डकैतों ने पहले लूटा फिर किया मां-बेटी से गैंगरेप

bharatkhabar