featured यूपी

भाजपा पर अखिलेश यादव का तीखा वार, कहा- अब जनता ही…

भाजपा पर अखिलेश यादव का तीखा वार, कहा- अब जनता ही...

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्‍होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, अब भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर साधा निशाना  

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज ट्वीट किया, ‘भाजपा का छलावा’ बहुत हुआ अब, भाजपा को जनता सिखाएगी सबक! आज सत्ताधारी सोच रहे हैं कि काश वो ‘भ्रष्टाचार’ का नाम बदल सकते और ‘झूठ’ के रंग भी। आज दुनियाभर की आस्थावान जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। ये भाजपा का भावात्मक भ्रष्टाचार है।

इससे पहले पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने 2022 में गठबंधन के सवाल पर भी जवाब दिया। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में वह किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेंगे। उन्‍होंने कहा कि, उनकी पार्टी इस बाद छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी।

प्रसपा के लिए छोड़ेंगे जसवंतनगर सीट: सपा सुप्रीमो 

अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के साथ राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और महान दल हैं। इस दौरान उन्‍होंने यह भी ऐलान किया कि वह इस चुनाव में चाचा शिवपाल से भी गठबंधन करेंगे। सपा सुप्रीमो ने कहा कि, वह प्रसपा के लिए जसवंतनगर सीट छोड़ेंगे और समय पर अन्य सीटों पर विचार करेंगे।

Related posts

Rajiv Gandhi Death Anniversary: राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

Rahul

जम्मू कश्मीर में लागू हुए यह कानून, हुआ भारी बदलाव 

Aditya Gupta

बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना संक्रमित

Rahul