झांसी। योगी आदित्यनाथ का यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बुंदेलखंड में पहला दौरा है। लाजमी है कि उनके इस दौरे के चलते वहां का सियासी माहौला काफी गर्म है। सीएम ने झांसी पहुंचते ही डेढ़ घंटे तक विभागों का तूफानी दौरा किया और लोगों की शिकायतों से भी रुबरु हुए। इन्हीं सबके बीच सूबे के मुख्यमंत्री से अपने परेशानी लेकर स्कूल की कुछ बच्चियां कैमरे पर भी आई उन्होंने कैमरे पर एक के बाद एक परेशानियां रखी।
ये बच्चियां उम्र में तो बहुच छोटी है लेकिन अगर आप इनकी समस्याओं को सुनेंगे तो हैरान जरुर रह जाएंगे। दिल में योगी आदित्यनाथ से मिलने की ख्वाहिश लिए ये बच्चियां कैमरे पर आई और ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा दिलाने की योगी से अपील की। इन नन्हीं झांसी की रानियों का कहना है कि स्कूल से घर आने का रास्ता तो महज आधे घंटे का है लेकिक ट्रैफिक की वजह से उन्हें करीबन डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है।
#झाँसी : मुख्यमंत्री @myogiadityanath से शिकायत करने पहुंचे स्कूल के छोटे छोटे बच्चे! @CMOfficeUP pic.twitter.com/PAzobMH042
— UttarPradesh . Org (@WeUttarPradesh) April 20, 2017
(साभार वीडियो)
#झाँसी : रोजाना जाम लगने से परेशान स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे पहुंचे मुख्यमंत्री @myogiadityanath से शिकायत करने! @CMOfficeUP pic.twitter.com/KT1GiwXBcb
— UttarPradesh . Org (@WeUttarPradesh) April 20, 2017
(साभार वीडियो)