featured देश राज्य

सुरक्षा के कारण राम रहीम को किया जाएगा अंडरग्राउंड

ram rahim 4 सुरक्षा के कारण राम रहीम को किया जाएगा अंडरग्राउंड

साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अब पुलिस राम रहीम को अंडरग्राउंड करने के बारे में सोच रही है। जानकारी है कि पुलिस चाहती है कि राम रहीम की जेल तथा इससे जुड़ी हुई अन्य जानकारी लीक ना हो इसके लिए राम रहीम को किसी अन्य जेल में डाला जा सकता है। माना जा रहा है कि राम रहीम को रोहतक जेल से शिफ्ट किया जा सकता है।

ram rahim 4 सुरक्षा के कारण राम रहीम को किया जाएगा अंडरग्राउंड
ram rahim

लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टी नहीं की है। हालांकि रोहतक रेंज के आईजी ने प्रेस वार्ता के दौरान इस बात के संकेत दिए थे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जब इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा तब राम रहीम को गुप्त जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। लेकिन इस बात का अभी तक पता नहीं लग पाया है कि उसे कौन सी जेल में भेजा जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जेल शिफ्ट करने के मामले में चंडीगढ़ में जेल प्रशासन और शीर्ष अधिकारियों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।

जानकारी है कि राम रहीम ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में अपने आप को शिफ्ट करने की मांग की है। अब राम रहीम के वकील कोर्ट से इसकी मांग करेंगे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को साध्वियों का यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया गया है और उसे 10-10 साल की सजा मिली है। दोनों साध्वियों के साथ यौन शोषण के आरोप में उसे अलग अलग सजा काटनी होगी। राम रहीम को 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

वही हरियाणा पुलिस की तरफ से यह खुलासा किया गया है कि राम रहीम के लाल बैग दोषी करार होते वक्त मांगा था। राम रहीम के पास एक लाल बैग था। जब राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद उसने एक लाल बैग मांगा। राम रहीम का कहना है कि लाल बैग में उसके कपड़े रखे हुए थे। लेकिन लाल बैग मांगने का मतलब हिंसा फैलाना था।

Related posts

गन कल्चर के खिलाफ वॉशिंगटन की सड़कों पर निकले सैकड़ों लोग

lucknow bureua

स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ सीएम योगी के साथ अक्षय ने लगाई झाडू

piyush shukla

Air Quality In Delhi: शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, वायु की गुणवत्ता में नहीं आ रहा कोई सुधार

Neetu Rajbhar