featured देश

एमसीडी चुनाव में नहीं दिखेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

akhilesh yadav 1 2 एमसीडी चुनाव में नहीं दिखेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

नई दिल्ली। यूपी में कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनाव लड़ चुकी समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में होने वाले निगम चुनावों में कांग्रेस से किनारा करने का फैसला किया है। अप्रैल में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों में सपा, कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी और पार्टी सभी 272 वार्डों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

akhilesh yadav 1 2 एमसीडी चुनाव में नहीं दिखेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

30 मार्च को जारी होगी उम्मीदवारों की पहली सूची:-

दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सपा दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष उषा यादव ने कहा कि आगामी निगम चुनावों में पार्टी कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर कांग्रेस अपनी मर्जी से कुछ सीटों पर लड़ना चाहे तो उसे मनाही नहीं है। पार्टी निगम के 272 वार्डों में अपने प्रभावशाली एवं कद्दावर उम्मीदवारों को टिकट देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी 30 मार्च को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी फिलहाल उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए उम्मीदवारों की हर पैमाने पर जांच की जा रही है।

राजनीतिक टकराव के चलते दिल्ली में नहीं हुआ विकास:-

मीडिया से बात करते हुए सपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते सालों से नगर निगम में भाजपा एवं दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में काबिज हैं। दोनों ही पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ के चलते आपसी टकराव में व्यस्त हैं जिससे दिल्ली में विकास का कोई काम नहीं हो पाया। निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल का जिक्र करते हुए उषा यादव ने कहा कि निगमकर्मी केवल समय पर अपना वेतन दिये जाने की मांग कर रहे हैं नगर निगम ने इतना भी नहीं किया। उन्होंने दिल्ली सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग की तो सरकार ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया।

अखिलेश ही होगें चेहरा:-

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आप एवं भाजपा से परेशान हैं। वे दिल्ली में नये विकल्प की तलाश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विकास का चेहरा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। वे दिल्ली के लोगों की उम्मीदों को अवश्य पूरा करेंगे। इसीलिए पार्टी आगामी निगम चुनावों में दिल्ली के लोगों को प्रेरित करने के लिए अखिलेश यादव को अपना स्टार प्रचारक बनाएगी। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद पार्टी दिल्ली में चुनाव प्रचार की रणनीति बनाएगी। इस दौरान अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार से संबंधित कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

akhilesh yadav 1 1 एमसीडी चुनाव में नहीं दिखेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

 

Related posts

सीएम रावत ने एटलांटिस क्लब पंडितवाडी, देहरादून सेंटर द्वारा आयोजित एक दिवसीय सेमिनार का दीप जलाकर शुभारम्भ किया

Rani Naqvi

1849 में लॉर्ड डलहौजी और महाराजा दलीप सिंह के बीच हुई संधि में सरेंडर हुआ था कोहिनूर

Rani Naqvi

जम्मू-कश्मीर में बहाल हुई 4G इंटरनेट सेवा, उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर जताई खुशी

Aman Sharma