Breaking News दुनिया

रोहिंग्या मामला: अमेरिका ने म्यांमार के अधिकरियों की सैन्य सुरक्षा बंद की

rohingya, muslim, bangladesh, burning house, Terror army

वॉशिंगटन। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद वहां से बड़े  पैमाने पर रोहिंग्या बांग्लदेश की तरफ भाग रहे हैं। अगस्त में भड़की हिंसा के बाद से अबतक छह लाख से भी ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश में शरणर्थी बन गए हैं। रोहिग्या संकट में अब अमेरिका भी कूद गया है, अमेरिका ने म्यांमार के अधिकारियों को उनके देश में मिलने वाली सैन्य सहायता को वापस ले लिया है।

rohingya, muslim, bangladesh, burning house, Terror army

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने सख्त फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि रखाइन प्रांत में हाल ही में हुई हिंसा की वजह से रोहिंग्या मुसलमानों को जिस तरह की तकलीफ उठानी पड़ी इसको लेकर हम गहरी चिंता पहले ही प्रकट कर चुके हैं। इस संकट के बाद ये अनिवार्य हो गया है कि इस ज्यादती के लिए जिम्मेदार लोगों और संस्थाओं को जवाबदेह ठहराया जाए।

गौरतलब है कि अमेरिका संकट से गुजर रहे रोहिंग्याओं के लिए जीवन-रक्षक आपात सहायता के तहत करीब 4 करोड़ डॉलर की मदद पहले ही दे चुका है। इसके आलावा भी अमेरिका म्यांमार की मदद कर रहा है। वहीं इस मुद्दें को लेकर ट्रंप प्रशासन के एक अधकारी ने पहले ही कह दिया था कि अमेरिका ने रोहिंग्या मुद्दें को लेकर म्यांमार से कहा है कि वो मुसलमानों की वापसी के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करे। अमेरिका का मानना है कि कुछ लोग इस मुद्दें को लेकर धार्मिक आधार पर नफरत बढ़ाने का काम भी कर रहे है।

 

Related posts

बहराइच- 50 लाख की नेपाली करेंसी के साथ 2 गिरफ्तार

piyush shukla

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर और परगट सिंह कांग्रेस में होंगे शामिल

shipra saxena

बनारस में बोले भाजपा अध्यक्ष, किसानों के लिए मोदी ने किया सबसे ज्यादा काम

Pradeep Tiwari