मनोरंजन

मानव तस्करी पीड़ितों की मदद कर रहीं ऋचा

Richa मानव तस्करी पीड़ितों की मदद कर रहीं ऋचा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा केवल फिल्में करने में ही व्यस्त नहीं हैं, बल्कि वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। हाल ही में वह ‘अ बंग्लो ऑन दि हिल’ नामक अभियान के जरिए मानव तस्करी पीड़ितों को आश्रय मुहैया कराने में मदद दे रही हैं।

CAMDEN, June 24, 2016 (Xinhua) -- People count ballots at Camden Centre Town Hall in UK, June 24, 2016. Skynews says official result shows leave camp wins UK Brexit vote. (Xinhua/Richard Washbrooke/IANS) Richa

इस अभियान के बारे में ऋचा ने आईएएनएस को बताया, “यह मूल रूप से मानव तस्करी के चुंगल से बचाई गई लड़कियों को आश्रय देता है। मैं उन लड़कियों से मिली हूं, जो दुष्कर्म और तस्करी का शिकार रही हैं और इसीलिए, उनकी मदद के लिए इसमें शामिल हुई हूं।”

ऋचा ने कहा, “मैंने इस अभियान के लिए शोध भी किया है।”

इस अभियान का लक्ष्य मानव तस्करी से बचाई गई लड़कियों के लिए आश्रय उपलब्ध कराने के लिए धन इकट्ठा करना है।

ऋचा ने बताया कि वह इस अभियान के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के लोगों से मिली और इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शूट किया।

यह मूल रूप से एक वृत्तचित्र है और इसे उन्होंने बेहतर रूप से निर्मित किया है।

इस अभियान की आवाज बनकर ऋचा ने मुंबई में इन पीड़ितों के लिए आश्रय की खोज के लिए धन जुटाने में काफी मदद की, जिसमें इस प्रकार की 15 लड़कियों को नृत्य, संगीत सहित अन्य गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

(आईएएनएस)

Related posts

सपना का डांस देखने के लिए बेकाबू हई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Vijay Shrer

प्रियंका चोपड़ा ने कराई थी अपनी मां की जासूसी, एक्ट्रेस ने खुद किया हैरान करने वाला खुलासा

Yashodhara Virodai

मलाइका की नई तश्वीरें हुईं वायरल, मैक्सी में ऐसे दिखीं हॉट अदाकारा

bharatkhabar