Uncategorized

गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली हर झांकी होगी खास, जानिए क्यों?

indian airforce गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली हर झांकी होगी खास, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। हर बार राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास तैयारियां की जाती है। चाहे वो परेड हो या फिर राजपथ पर सजावट सब कुछ खास होता है। इस बार की गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकलने वाली परेड के साथ झांकिया बेहद खास होने वाली हैं। दरअसल इस बार 23 राज्यों की झांकियां निकलने वाली है, लेकिन इसमें खास बात ये है कि इस बार हर प्रदेश की झांसी एक खास संदेश देती नजर आएगी। किसी झांकी में केंद्र की योजनाओं को सरहाना दी जाएगी तो किसी में महिलाओं के लिए कुछ खास किया गया है। तो चलिे देखते हैं कि इस बार किस राज्य की झांकी में क्या खास है।

झांकियों में काफी कुछ और खास

इस बार की रैली काफी खास होने वाली है। केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप की झांकी 23 साल बाद परेड में शामिल होंगी। इस बार झांकियों में नोटबंदी, भ्रष्ट्राचार जैसे मुद्दों को भी उठाया गया है।

indian army गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली हर झांकी होगी खास, जानिए क्यों?

सैन्य शक्तियों की उपलब्धि का नजारा

इस बाक की गणतंत्र दिवस की परेड में सैन्य शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज उपलब्धियां का नज़ारा राजपथ पर दिखेगा। डिजिटल क्रांति की तरफ बढ़ते देश की झलक होगी तो साथ ही कैशलैस व्यवस्था को बढ़ावा देने में लगे पीएम मोदी और डिजिटल बैंकिंग से संबंधित झांकी भी इस परेड में शामिल होगी।

 

 

jammu and kashmir 1 गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली हर झांकी होगी खास, जानिए क्यों?

आंतकी बुरहान पर झांकी

साल 2016 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद हुए हिंसा और प्रदर्शन की वजह से पर्यटकों की संख्या कम हुई है और इससे प्रदेश पर क्या असर पड़ा है इसका नजारा भी झांकी में देखने को मिलेगा।

maharashtra गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली हर झांकी होगी खास, जानिए क्यों?

तिलक की कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार महाराष्ट्र की झांकी स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की 160वीं सालगिराह के आधार पर बनाई जाएगी। इस झांकी में तिलक की कई कहानियों को दर्शाया जाएगा। इनमें बताया जाएगा कि कैसे उन्होंने केसरी अखबार शुरू किया, कैसे उन्होंने गणेश उत्सव की शुरुआत की और फिर कैसे मांडला जेल गए। इतना नहीं कई और तिलक की कहानियां भी झांकी में देखने को मिलेगी।

haryana गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली हर झांकी होगी खास, जानिए क्यों?

बेटी-बचाओ और बेटी पढ़ाओ

हरियाणा की सरजमीं से बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम की झलक भी गणतंत्र दिवस की परेड में देखने को मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा की झांकी को इसी मुहिम के तहत तैयार किया जा रहा है। हरियाणा की झांकी में देश की बेटियों की हौसलों की कहानी और उनकी उपलब्धातओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी 23 झांकियां

ये भी पढ़ेंः आबू धाबी के शहजादे होंगे गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि 

Related posts

मिलिए अजय देवगन की इस को-स्टार से, जिन्होंने 85 की उम्र में किया पहला बॉलीवुड डेब्यू

rituraj

‘दबंग 3’ में सोनाक्षी की भूमिका तय नहीं : अरबाज

bharatkhabar

राज्यपाल से मिलने पहुंचे येदियुरप्पा, बीजेपी को ही मिलेगा सरकार बनाने का न्योता

Rani Naqvi