बलिया। भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता शायद आप भी जानते हैं, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माने तो लाल बत्ती 10 की संख्या में इन्हें मिल रही है। किसको मिलेगी वो भाग्य पर निर्भर है लेकिन इनके पुत्र अरविन्द को लाल बत्ती मिलेगी। इसके लिए मंत्री खुद पैरवी नही कर रहे हैं , बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा केशव प्रसाद मौर्य पैरवी कर रहे हैं।
सूबे सरकार में मंत्री बन जाने के बाद मंत्रीगण भी क्षेत्रों में निकल पड़े हैं और निश्चित ही पारा चढ़ते नजर आ रहा है।बलिया में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मंच से बड़ी जोश में कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं। जिसे आप भी सुन सकते हैं 125 सीट भाजपा को हमने दिये हैं। आज मैं सौ प्रतिशत ताकत में हूं, वहीं अधिकारियों को नसीहत दिया कि दफ्तरों में दलालों का अड्डा बना तो लखनऊ भेज दिया जायेगा।
संजय कुमार तिवारी, संवाददाता