featured बिहार

लो जी…लालू बोले: हमारी सरकार बनने से देश में बारिश

Lalu yadav लो जी...लालू बोले: हमारी सरकार बनने से देश में बारिश

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ही बिहार में बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि जब सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल थी तब देश में दो वर्ष सुखाड़ बना रहा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, “देश में भाजपा सरकार बनी तो देशभर मे दो साल सुखाड़ बना रहा। बिहार में हमारी सरकार बनी तो आसमान से झमाझम अमृत बरस रहा है। सब कर्मो का फल है।”

Lalu yadav

उन्होंने निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर भी निशाना साधते हुए लिखा, “हमारी नीति है -जीओ और जीने दो। अरे भई रिलायंस वाला जीयो नही, जिसका मतलब है एक आदमी जीओ, बाकी मरो।”

लालू ने दार्शनिक अंदाज में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आगे लिखा, “ईश्वर प्रेम के भूखे होते हैं। प्रेम बढ़ाओ, प्रेम पाओ। आपसी प्रेम, भाईचारा और शांति कायम होने से ही देश आगे बढ़ेगा।”

Related posts

एसपी ने पांच पुलिस इंस्पेक्टर का किया तबादला

Rani Naqvi

तुगलकाबाद गैस रिसाव की जांच हुई पूरी, कंटेनर को सोनीपत पहुंचाया गया

kumari ashu

अल्मोड़ा : घर में हुआ भूस्खलन, मलबे के नीचे दबे कई लोग

Neetu Rajbhar