featured Breaking News देश

दुनिया के टॉप-10 अमीर देशों में भारत का नाम

India दुनिया के टॉप-10 अमीर देशों में भारत का नाम

नई दिल्ली। आपको जानकार हैरानी होगी कि भारत दुनिया के 10 अमीर देशों की सूची में शामिल है फिर भी हम गरीब हैं। भारत में व्यक्तियों की कुल व्यक्तिगत संपत्ति 5200 अरब डॉलर (353600 अरब रुपए) है। इसका मतलब साफ है कि भारत में धन के असमान वितरण का परिणाम अब वैश्विक स्तर पर होने वाले सर्वे में भी दिखने लगा है।

India

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में इसकी एक वजह यहां बड़ी आबादी का होना भी है। वहीं प्रति व्यक्ति आधार पर औसत भारतीय काफी गरीब हैं। इसके मुताबिक भारत दुनिया में 10 अति अमीर देशों की सूची में सातवें पायदान पर है। इस मामले में व्यक्तियों की 48,700 अरब डॉलर (3311600 अरब रुपए) की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार, अति धनाड्य 10 देशों में चीन पिछले 15 साल (2000-15) में तीव्र गति से वृद्घि हासिल करने वाला देश रहा है। ऑस्ट्रेलिया तथा भारत की वृद्घि भी मजबूत रही।इतना ही नहीं भारत ने पिछले साल इटली को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा अगले एक-दो साल में इटली से आगे निकल जाएंगे।

Related posts

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गठित की पेयजल टेरिफ पुनरीक्षण समिति, जानें कौन है शामिल

Aman Sharma

मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट ने दी जमानत, जानें कब क्या हुआ?

shipra saxena

अल्मोड़ा: मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी जारी, 6 विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 911 पोलिंग बूथ

Neetu Rajbhar