featured देश

EPFO: नोएडा PF कार्यालय को मिला स्वच्छता अवार्ड, शशांक दिनकर को किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2022 11 02 at 4.58.11 PM 1 EPFO: नोएडा PF कार्यालय को मिला स्वच्छता अवार्ड, शशांक दिनकर को किया गया सम्मानित

EPFO: नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित ईपीएफओ के 70वें स्थापना दिवस का केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें :-

पीएम मोदी ने की गहलोत की तारीफ, भड़के पायलट , बोले पीएम कर चुके हैं गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ

केंद्रीय मंत्री ने ईपीएफओ ​​@70 नामक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सभी को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में ईपीएफओ की भूमिका और उसके राष्ट्रव्यापी अमृत महोत्सव समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने पर बल दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने ईपीएफओ ​​@70 नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ​​के 70 वर्ष के इतिहास को दर्शाया गया है>

WhatsApp Image 2022 11 02 at 4.57.54 PM EPFO: नोएडा PF कार्यालय को मिला स्वच्छता अवार्ड, शशांक दिनकर को किया गया सम्मानित

शशांक दिनकर और राजन छाबड़ा को दिया अवार्ड

मंच पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम शशांक दिनकर और सहायक भविष्य निधि आयुक्त राजन छाबड़ा को अवार्ड दिया। इस मौके पर बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को शील्ड और सम्मान पत्र दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर राधेश्याम (भारतीय राजस्व सेवा) आयकर आयुक्त प्रथम ने नोएडा कार्यालय के स्वच्छता में उत्कृष्ठ योगदान के लिए सराहना की। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को भी पुरस्कारों का वितरण किया गया। जो इस प्रकार हैं….

WhatsApp Image 2022 11 02 at 4.58.11 PM 1 EPFO: नोएडा PF कार्यालय को मिला स्वच्छता अवार्ड, शशांक दिनकर को किया गया सम्मानित

  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय कार्यालय (बड़े) के लिए भविष्य निधि पुरस्कार-2022:- सलेम
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय कार्यालय (छोटे) के लिए भविष्य निधि पुरस्कार-2022:- उडुप्पी
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला कार्यालय के लिए भविष्य निधि पुरस्कार-2022:- जामनगर
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दूरस्थ कार्यालय के लिए भविष्य निधि पुरस्कार-2022:- क्षेत्रीय कार्यालय, जम्मू
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय कार्यालय के लिए भविष्य निधि पुरस्कार- 2022:- पंजाब और हिमाचल
  • क्षेत्रीय कार्यालय (फील्ड ऑफिस) द्वारा अपनाए गए सर्वश्रेष्ठ अभिनव प्रथा के लिए भविष्य निधि पुरस्कार-2022:- गुवाहाटी
  • भविष्य निधि स्वच्छता पुरस्कार-2022:- नोएडा
  • शिकायत निवारण में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालय के लिए भविष्य निधि पुरस्कार- 2022- गुरुग्राम पूर्व
  • सर्वश्रेष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) टीम के लिए भविष्य निधि पुरस्कार- 2022 – श्री आर एस मनोज के नेतृत्व में एमआईएस टीम, उप निदेशक, आई एस
  • ई- नामांकन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के लिए भविष्य निधि पुरस्कार- 2022 – मेसर्स एसजे एंड एसपी फैमिली ट्रस्ट, निजामाबाद, तेलंगाना
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छूट वाले न्यास (ट्रस्ट) के लिए भविष्य निधि पुरस्कार-2022 – मेसर्स टाटा पावर कंपनी लिमिटेड, नरीमन पॉइंट, बांद्रा

WhatsApp Image 2022 11 02 at 4.58.11 PM EPFO: नोएडा PF कार्यालय को मिला स्वच्छता अवार्ड, शशांक दिनकर को किया गया सम्मानित

Related posts

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रूरल बिजनेस इन्कयूबेटर का उद्घाटन, मिलेगा रोज़गार

Rahul

89 साल कि उम्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली स्थित एम्स में निधन

Rani Naqvi

17 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul