Breaking News featured मनोरंजन

नील नितिन मुकेश घर आने वाला है नन्हा मेहमान, फैंस के साथ इस अंदाज में शेयर की खुशखबरी

neil nitin mukesh नील नितिन मुकेश घर आने वाला है नन्हा मेहमान, फैंस के साथ इस अंदाज में शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। इश खाबर को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। इस बात की खबर सबसे पहले नील ने ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी थी। जीवन के इस नए पड़ाव को लेकर नील और उनकी पत्नी रुक्मणी दोंनों काफी उत्साहित हैं। नील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एनिमेटेड वीडियो भी शेयर की है। जिसमें एक सारस बच्चे को चोंच में लचकाए हुए है। इस वीडियो के साथ नील ने कैप्शन देते हुए लिखा है- अब हम तीन हो जाएंगे।

 

neil nitin mukesh नील नितिन मुकेश घर आने वाला है नन्हा मेहमान, फैंस के साथ इस अंदाज में शेयर की खुशखबरी
Source: Instagram

 

नील ने एक बयान में कहा, “मैं अपने जीवन के अगले चरण के लिए वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि घर पर मदद करने वाले लोग हैं, जो लगातार रुक्मिणी को बता रहे हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। चाहे लड़का हो या लड़की, हम चाहते हैं कि बस वह स्वस्थ हो।”

 

Now we will be THREE 👶🏼

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Apr 23, 2018 at 8:16am PDT

 

वहीं, रुक्मिणी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि नील एक अच्छे पिता होंगे। उन्होंने कहा, “उन्हें बच्चे पसंद हैं। परिवार मेरा बहुत ख्याल रख रहा है। हमने पिछले कुछ महीनों में बच्चे के लिए बहुत-सी खरीददारी की है और साथ ही मैं ध्यान, योग व संगीत जैसी गतिविधि भी कर रही हूं।” नील ने मुंबई की रुक्मिणी के साथ 2017 में शादी की थी। इन दोनों की सगाई दशहरा के मौके पर हुई थी।

Related posts

CBI अधिकारी एमके सिन्हा ने अजीत डोभाल पर लगाए आरोप, कहा आस्थाना के खिलाफ जांच में दे रहे थे दखल

mahesh yadav

हाथरस में अमित शाह की रैली, कहा बहुमत से बन रही है भाजपा की सरकार

Rahul srivastava

लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस के कर्मचारी ने युवा जोड़े का पासपोर्ट बनाने से ये कहकर किया इनकार

Rani Naqvi