Breaking News featured देश

आवाज़-ए- पंजाब पार्टी में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot Singh 01 आवाज़-ए- पंजाब पार्टी में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़। राज्‍यसभा सदस्यता से इस्‍तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब से जुड़ने का फैसला कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा भी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं जिन पर अब विराम लग गया है। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

Navjot Singh 01

भाजपा ने साल 2014 में लोकसभा चुनावों के दौरान सिद्धू की जगह अरुण जेटली को अमृतसर से उम्मीदवार घोषित किया था जबकि सिद्धू उस सीट से 10 साल तक सांसद रह चुके थे। जेटली के हारने के बाद ही सिद्धू और भाजपा में दूरियां बढ़ने लगी थीं। अब अकाली दल से निकाले गए परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू पंजाब में एक नया फ्रंट खड़ा कर रहे हैं।

Related posts

बीजेपी मंत्री राजकुमार रिणंवा का बयान, दाम बढ़ गए हैं तो जनता कुछ खर्चे कम कर दें’

mahesh yadav

मुख्यमंत्री ने किया लच्छीवाला नेचर पार्क रिडेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण

Samar Khan

अखिलेश यादव के बयान पर BJP का पलटवार, पूंछा क्या हमारे इशारे पर चलती है सपा?

mahesh yadav