featured देश

जानिए आने वाले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी

weather जानिए आने वाले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी

 

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में था। गनीमत है कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़े

पेशाब कांड मामला : आरोपित शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया ने लगाया बैन

 

हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीत लहर की कोई स्थिति नहीं है।’

HusDylMu जानिए आने वाले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी

आईएमडी ने आगे जानकारी दी, ‘एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 20 जनवरी से 26 जनवरी की रात तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगी। इसकी वजह से 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, 23 जनवरी से 25 और 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Related posts

भारत में आज कला-प्रदर्शनियों के जरिये मनाया जाएगा विकलांग दिवस, जानिए क्या है आज का विषय

Trinath Mishra

बिस्मिल की कविता ने किया था अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर, जन्म दिन विशेष पर

mahesh yadav

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में ‘तितली’ तूफान का खतरा, हाई अलर्ट जारी

rituraj