Breaking News featured देश पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, कल चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से रचाएंगे शादी

baghbant man पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, कल चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से रचाएंगे शादी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। भगवंत मान की शादी डॉ गुरप्रीत कौर से होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े

अमरनाथ यात्रा में हुआ हादसा, हार्ट अटैक से एक यात्री की मौत

भगवंत मान 48 साल के हैं। वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं।

 

 

 

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे।

मां और बहन ने चुनी लड़की

WhatsApp Image 2022 07 06 at 1.58.07 PM पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, कल चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से रचाएंगे शादी

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की मां हरपाल ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान, राज्य की ही संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने।

baghbant man पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, कल चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से रचाएंगे शादी

इसी साल मार्च में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और चुनाव लड़ा। राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भगवंत मान राज्य के सीएम बने। 48 वर्षीय भगवंत मान , पंजाब के 17वें सीएम हैं।

Related posts

UP: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कोरोना पॉजिटिव, हुए सेल्‍फ आइसोलेट  

Shailendra Singh

थल सेनाध्यक्ष करेंगे कारगिल युद्ध के नायक शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण

Aditya Mishra

सीएम धामी ने राज्यपाल से की मुलाकात, मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Neetu Rajbhar