featured क्राइम अलर्ट पंजाब

राहुल गांधी पहुंचे मानसा, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से की मुलाकात , AAP पर कसा तंज

11e55fc7 b99d 4c57 9400 a844369a1883 1654590206 राहुल गांधी पहुंचे मानसा, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से की मुलाकात , AAP पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानि मंगलवार को मानसा पहुंचे। उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मुलाकात की ।

 

11e55fc7 b99d 4c57 9400 a844369a1883 1654590206 राहुल गांधी पहुंचे मानसा, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से की मुलाकात , AAP पर कसा तंज

यह भी पढ़े

नूपुर को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, मुंबई पुलिस ने भेजा समन , जाने क्या है पूरा मामला

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मूसेवाला के माता-पिता जिस दुख से गुजर रहे हैं, उसे बयान करना मुश्किल है। उन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज है और हम इंसाफ दिलाकर रहेंगे। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाए रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।

कांग्रेस से लड़ा था चुनाव

a65e95c4 083c 403a 98f5 d8b8d84aa861 1654590224 राहुल गांधी पहुंचे मानसा, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से की मुलाकात , AAP पर कसा तंज

सिद्धू मूसेवाला पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।

आम आदमी पार्टी पर राहुल का तंज

गौरतलब है कि पंजाब में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए। आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अब यहां लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति को लेकर सरकार कठघरे में है। जनता और विपक्षी दल राज्य के इंटेलिजेंस की नाकामी पर सवाल उठा रही हैं। यह भी सवाल किया जा रहा है कि धमकी के बावजूद मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई थी।

Related posts

तीसरी बार भारतीय टीम ने दिया दो भाईयों को एक साथ खेलने का मौका, जाने है दोनों खिलाड़ी

Rani Naqvi

NSG सदस्यता मामलाः चीन का विरोध पर बाकि देश कर रहे भारत का समर्थन

kumari ashu

Breaking News