छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को आज यानि शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े
कमेंट्री करते समय ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
अवैध खनन केस में जांच एजेंसी ED ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद सौम्या को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका रूटीन चेकअप हुआ। इसके बाद सौम्या को शुक्रवार शाम ED ने न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में पेश किया। अब 6 दिसंबर को सौम्या की कोर्ट में पेशी होगी। मामले में ईडी की यह 5वीं गिरफ्तारी है।
#ED की अप्रत्याशित कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel को अपना पक्ष रखना चाहिए।
क्या उनके उपसचिव की गिरफ़्तारी राजनीतिक प्रतिशोध में की गई कार्यवाही है?
या फिर वास्तव में CM हाउस के द्वारा ₹25 प्रति टन कोयला के हिसाब से #BST (भूपेश सरकार टैक्स) वसूला जा रहा है? pic.twitter.com/1jT2FoDcUi
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) December 2, 2022
जानकारी के मुताबिक ईडी ने चौरसिया को राज्य में कथित कोयला ढुलाई घोटाले में धन शोधन की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया। राज्य की शक्तिशाली नौकरशाह मानी जाने वाली चौरसिया को संघीय एजेंसी द्वारा पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। ईडी ने अक्टूबर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्नोई और दो अन्य लोगों को मामले में कई छापे मारने के बाद गिरफ्तार किया था।