featured Breaking News देश राज्य

मुंबई हादसे के बाद अस्पताल की शर्मनाक हरकत, मृतकों के माथे पर लगाए नंबर

KEM hospital मुंबई हादसे के बाद अस्पताल की शर्मनाक हरकत, मृतकों के माथे पर लगाए नंबर

मुंबई। शुक्रवार को हुए मुंबई एलफिंसटन रोड स्टेशन हादसे में राजनीति के साथ अब लोगों में भी काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लेकिन अब लोगों का गुस्सा अस्पताल प्रशासन पर आता हुआ दिख रहा है। दरअसल अस्पताल में एक बोर्ड पर कुछ फोटो लगाई गई है। जिसको लेकर काफी बवाल होने लग रहा है।

KEM hospital मुंबई हादसे के बाद अस्पताल की शर्मनाक हरकत, मृतकों के माथे पर लगाए नंबर
KEM hospital

दरअसल इन फोटो में घटना में मारे गए लोगों की तस्वीर है। यही नहीं फोटो पर दिखाई दे रहा है कि मृतकों के माथे पर उनकी शिनाख्त के लिए नंबर भी लगाए गए हैं। ऐसे में शवों के साथ ऐसी हरकत तथा सार्वजनिक करने पर अस्पताल प्रशासन की निंदा की जा रही है। लेकिन अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि किसी प्रकार की अराजकता से बचा जा सके। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शवों को पहचानने में जल्दी के लिए यह किया गया है।

आपको बता दें कि हादसे में घायल तथा मृतकों को केईएम अस्पताल में लाया गया था। जिसके बाद यह वाक्या हुआ है। वही इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गई थी। तथा इससे ज्यादा लोग घायल हो गए थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बारिश से बचने के लिए काफी मात्रा में लोग फुट ओवर ब्रिज पर आ गए थे जिससे ब्रिज टूटने लग गया था। और भगदड़ मच गई थी।

Related posts

रेप की कोशिश के बाद नाबालिग लड़की को छत से फेंका , दोनों आरोपी फरार

Aman Sharma

Breaking News

आगरा: फरिश्‍ते बन पहुंचे सेना-NDRF के जवान, मासूम को बोरवेल से सुरक्षित निकाला  

Shailendra Singh