वायरल

ममता बनर्जी ने की सोशलिज्म नाम के एक लड़के से शादी, जानें क्या है माजरा

pjimage 1 4 ममता बनर्जी ने की सोशलिज्म नाम के एक लड़के से शादी, जानें क्या है माजरा
अगर आपसे कोई कहे कि किसी लड़की की शादी सोशलिज्म से हुई है और कम्युनिज्म, लेनिनिज्म और मार्किस्जम शादी में बाराती बनें तो आप क्या कहेंगे। आपका जवाब होगा, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ये केवल मजाक है, लेकिन तमिलनाडु में ऐसा हुआ है।
तमिलनाडु के सलेम में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां  ममता बनर्जी नाम की एक लड़की ने सोशलिज्म नाम के एक लड़के से शादी रचाई है। शादी के मौके पर कम्युनिज्म यानी साम्यवाद, लेनिनिज्म यानी लेनिनवाद और मार्क्सिज्म यानी मार्क्सवाद बाराती के रूप में मौके पर मौजूद रहे। सुनने में भले ही राजनीतिक मजाक जैसा लगे लेकिन सच में ऐसी शादी संपन्न हुई है।
कैसे पड़ा सोशलिज्म नाम
29 वर्षीय दूल्हे के पास बीकॉम की डिग्री है और चांदी के पायल का कारोबार करता है। दुल्हे के पिता मोहन, सलेम में सीपीआई पार्टी के जिला सचिव हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम सोवियत संघ के टूटने के बाद सोशलिज्म रखा था।
दो भाइयों का नाम कम्यूनिज्म और लेनिनज्म
आपको बता दें कि दूल्हे के दो अन्य भाई जिनका नाम कम्युनिज्म और लेनिनज्म है। दूल्हे के पिता मोहन ने बताया उन्होंने शादी करने से पहले ही अपने बच्चों को इस तरह के नाम देने के बारे में सोचा था।
197189380 539303890766422 1890756750845677146 n 784x441 1 ममता बनर्जी ने की सोशलिज्म नाम के एक लड़के से शादी, जानें क्या है माजरा
नहीं पड़ेगा नाम का असर
जानकारी के मुताबिक ममता और सोशलिज्म की शादी बेहद ही साधारण समारोह के दौरान हुई। दोनो परिवार शादी के बाद खुश हैं और दुल्हे ने कहा कि उनके नाम राजनीतिक विरोधियों से जुड़े हैं लेकिन इसका असर उन दोनों के निजी जीवन पर नहीं पड़ेगा। दूल्हे-दुल्हन ने बताया कि उन्हें जानने वाले और हजारों अज्ञात लोगों की ओर से बधाई वाले संदेश मिले हैं। दोनों इस शादी से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Related posts

कश्मीर में जवानों को शहीद कर्नल राय की बेटी का सलाम

bharatkhabar

भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलिआई महिला डेंटिस्ट का सूटकेस से मिला शव

bharatkhabar

EXCLUSIVE: लड़की ने की छेड़छाड़ करने वाले मनचले की पिटाई

Rani Naqvi