Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार और बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 11 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें :-
4 नवंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल
घटना में एक शख्स घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बैतूल जिले के झाल्लर थाना इलाके में हुआ है।
Betul, Madhya Pradesh | 11 people died in a bus accident which collided with a car near Jhallar police station. One injured person has been admitted to a hospital: SP Betul Simala Prasad pic.twitter.com/aNPQmt5VIF
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) November 4, 2022
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से 11 शवों को बाहर निकाला। हादसे में घायल एक व्यक्ति को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बैतूल के पुलिस अधीक्षक सिमला प्रसाद ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त की जा रही है, उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके से बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया