featured देश भारत खबर विशेष

आजाद भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और पद से जुडी पूरी जानकारी

भारतीय प्रधानमंत्रियों की सूची आजाद भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और पद से जुडी पूरी जानकारी

नई दिल्ली: भारत की आजादी के बाद से अब तक 14  और कुल मिलाकर 15 पूर्णकालिक प्रधानमंत्री रह चुके हैं। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पं जवाहरलाल नेहरू थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के बाद खाली पड़ी सीट का कार्यभार भाजपा के नरेन्द्र मोदी द्वारा संभाला जा रहा है।

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची

1- जवाहर लाल नेहरू

नेहरू का कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से, 27 मई 1964 तक रहा, नेहरू ने अपने कार्यकाल में 16 साल और 286 दिनों के लिये सेवा प्रदान की। नेहरू एक समाज सुधारक थे, उन्होंने हिन्दू विधवाओं को संपत्ति और विरासत के संबंध में पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त करने की अनुमति दी थी।

2 गुलजारीलाल नंदा

गुलजारीलाल नंदा आजाद भारत के पहले ‘अंतरिम प्रधानमंत्री’ थे। अगर इनके कार्यकाल की बात करें तो वह 27 मई 1964 से लेकर 9 जून 1964 तक चला। जो महज 13 दिनों के लिए सेवा प्रदान की। वहीं इन्ही का दूसरा कार्यकाल 11 जनवरी 1966 से लेकर, 24 जनवरी 1966 तक चला।

3 लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गाँधी के निष्ठावान अनुयायी थे तथा उन्होंने “जय जवान जय किसान” जैसे लोकप्रिय नारे पर जोर दिया। शास्त्री नम्रता से बोलने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने भारत में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘श्वेत क्रांति’ को बढ़ावा दिया था। अगर इनके कार्यकाल की बात करें तो वह 9 जून 1964 से लेकर 11 जनवरी 1966 तक चला।

4- इंदिरा गाँधी

इंदिरा गाँधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं तथा दुनिया में सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला प्रधानमंत्री बनी। उनके साहस और बहादुरी ने 1971 में  भारत को पाकिस्तान पर जीत दिलाई। इनका कार्यकाल 24 जनवरी 1966 से लेकर 24 मार्च 1977 तक चला। पहले कार्यकाल में 11 वर्ष और 59 दिनों के लिए सेवा प्रदान की। फिर इंदिरा का दूसरा कार्यकाल 14 जनवरी 1980 से लेकर 31 अक्टूबर 1984 तक चला।

5-मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई जनता पार्टी और भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने तथा उनके मंत्रियों ने औपचारिक रूप से आपातकाल की स्थिति को समाप्त कर दिया जिसे इंदिरा गांधी ने लगाया था। इनका कार्यकाल 24 मार्च 1977 से, 28 जुलाई 1979चला।

6 चरण सिंह

चरण सिंह जनता पार्टी (सेक्यूलर) नेता थे, उत्तर प्रदेश के राजस्व मंत्री के रूप में कार्य कर चुके चरण सिंह ने जमींदारी प्रणाली को हटाकर, भूमि सुधार अधिनियमों को लागू किया। चरण सिंह का कार्यकाल 28 जुलाई 1979 से, 14 जनवरी 1980तक चला।

7-राजीव गाँधी

कांग्रेस ने काफी समय के बाद सत्ता में अच्छी वापसी की। फिर राजीव गाँधी को प्रधानमंत्री बनाया गया। राजीव गाँधी 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने और कंप्यूटर को भारत में लाने में प्रमुख भूमिका निभाई। इनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 1984 से, 2 दिसंबर 1989 तक चला।

8-वी.पी. सिंह

वी.पी. सिंह जनता दल पार्टी के नेता थे। वी.पी. सिंह देश के 8वें प्रधानमंत्री थे। वी.पी. सिंह ने देश में गरीबों की स्थिति में सुधार करने के लिए काम किया। इनका कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक चला

9-चंद्रशेखर 

चंद्रशेखर समाजवादी जनता पार्टी के नेता थे । इनका कार्यकाल 10 नवंबर 1990 से, 21 जून 1991 तक चला। इन्होने 223 दिनों के लिए सेवा प्रदान की।

10-पी.वी. नरसिम्हा राव

पी.वी. नरसिम्हा राव सबसे सक्षम प्रशासकों में से एक थे जिन्होंने प्रमुख आर्थिक सुधार किये थे। इनका कार्यकाल 21 जून 1991 से लेकर, 16 मई 1996 तक चला

11- अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी भारत के शिष्ट प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल के दौरान भारत में मुद्रास्फीति बहुत कम थी। उन्होंने आर्थिक सुधारों और विशेषकर ग्रामीण भारत की नीतियों पर काम किया। इनका पहला कार्यकाल 16 मई 1996 से, 1 जून 1996 तक सेवा प्रदान की। वहीं इनका दूसरा कार्यकाल 19 मार्च 1998 से, 22 मई 2004 तक रहा।

12 एच.डी.देवगौड़ा

अपने कार्यकाल के दौरान देवगौड़ा ने गृह मंत्रालय, पेट्रोलियम और रसायन, शहरी रोजगार, खाद्य प्रसंस्करण, कार्मिक आदि मंत्रालयों पर अतिरिक्त कर भी लगाये। वह सामूहिक रूप से संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार के नेता चुने गए थे।इनका कार्यकाल 1 जून 1996 से, 21 अप्रैल 1997 तक सेवा प्रदान की।

13- आई.के.गुजराल

आई.के.गुजराल ने सीटीबीटी (व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि) पर हस्ताक्षर करने का प्रतिरोध किया था। प्रधान मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य था। इनका कार्यकाल 21 अप्रैल 1997 से, 19 मार्च 1998 तक चला।

14-मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह के कार्यकाल राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन 2005 में शुरू हुआ था। इनका कार्यकाल – 22 मई 2004 से, 26 मई 2014 तक सेवा प्रदान की।

15-नरेंद्र मोदी

नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के 15 वें प्रधानमंत्री के रूप में अपना पद ग्रहण किया। 5 वर्षों में महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती पर देश का उत्थान करने और गंगा को निर्मल बनाने के उद्देश्य से उन्होने जन स्वच्छ योजना तथा स्वच्छ भारत अभियान जैसी परियोजनाओं का संचालन किया है।

by ankit tripathi

Related posts

केंद्र सरकार को पंचेश्वर बांध की स्थिति से कराया अवगत: कौशिक

lucknow bureua

WHO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया अमेरिका को जवाब, कहा- कोरोना पर राजनीति आग से खेलने के बराबर

US Bureau

किसान, कर्ज, आंदोलन फिर सियासत, जाने किसान आंदोलन की इनसाइड स्टोरी पार्ट टू

piyush shukla