featured देश यूपी राज्य

NRC मामला: केशव ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस

keshav parsad murya NRC मामला: केशव ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस

लखनऊः असम में इस समय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए विपक्ष पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य

 

केशव ने ट्वीट कर किया वार

केशव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, एनआरसी मुद्दे पर संसद में कांग्रेस का विरोध तुष्टिकरण की घटिया राजनीति है। बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिए संपूर्ण देश में जहां भी हों जांच आवश्यक है। असम सरकार व्दारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में की गई कार्रवाई का स्वागत कर बधाई देता हूं।

कांग्रेस का विरोध तुष्टिकरण की घटिया राजनीति

एनआरसी मुद्दे पर संसद में कांग्रेस का विरोध तुष्टिकरण की घटिया राजनीति है बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिए संपूर्ण देश में जहां भी हों जांच आवश्यक है असम सरकार व्दारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में की गई कार्यवाही का स्वागत कर बधाई देता हूँ।

सोमवार को जारी किया था एनआरसी का आंकडा

आपको बता दें कि, सोमवार को असम के एनआरसी का दूसरा और अंतिम मसौदा कड़ी सुरक्षा के बीच जारी कर दिया गया। असम की कुल आबादी 3.29 करोड़ है और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के दूसरी और आखिरी सूची में 2.89 करोड़ लोगों की पहचान भारतीय के रूप में की गई है और 40 लाख लोगों को असम का नागरिक नहीं बताया गया है।

Related posts

पश्चिम बंगाल: मंदिर में तोड़-फोड़, देवी-देवताओ की मूर्तियों पर लगाया कीचड़

rituraj

शाह ने दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी, AIIMS में चल रहा था स्वाइन फ्लू का इलाज

mahesh yadav

महाकाल कॉरिडोर : 11 अक्टूबर को होगा लोकार्पण, उज्जैन जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा 

Rahul