featured दुनिया देश

चौथी लहर की ओर दक्षिण अफ्रीका!, भारत में भी बढ़ेंगे मामले ?

corona virus test in agra 1621418576 चौथी लहर की ओर दक्षिण अफ्रीका!, भारत में भी बढ़ेंगे मामले ?

यूरोप के कई देश कोरोना के बढ़ते केसेज से परेशान हैं। यूरोप में नए केसेज का 7 दिन का औसत सबसे ज्यादा हो गया है। दिसंबर के शुरुआती 6 दिन में ही यूरोप में 21.62 लाख नए केसेज मिले हैं।

यह भी पढ़े

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती CDS बिपिन रावत

 

जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, पोलैंड उन देशों में हैं, जहां सबसे ज्यादा केसेज आ रहे हैं। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। UK में अब इससे संक्रमितों की कुल संख्या 336 हो गई है। इनमें से 64 केस इंग्लैंड, 23 स्कॉटलैंड और 3 वेल्स के हैं।

यूरोप, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और रूस में कोरोना की रफ्तार

24 नवंबर को ओमिक्रॉन का पहला केस मिला और 12 दिन में ही ये 35 से ज्यादा देशों में फैल गया। इसके साथ ही दुनियाभर में कोरोना के नए केसेज रफ्तार पकड़ने लगे हैं। यूरोप, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और रूस जैसी जगहों पर कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ी है। बढ़ते केसेज के बीच न्यूयॉर्क में प्राइवेट कंपनियों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, फ्रांस में नाइट क्लब बंद कर दिए गए हैं। आइए समझते हैं, दुनिया में कहां-किस तरह कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है? यूरोप, अमेरिका जैसे देशों में क्या हाल है? बढ़ते केसेज के पीछे वजह क्या है? और क्या भारत में भी कोरोना के नए केसेज बढ़ सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में चौथी लहर की शुरुआत !

दक्षिण अफ्रीका में 1 नवंबर को जहां 106 नए केसेज मिले थे वहीं, 1 दिसंबर को 8,561 यानी एक महीने में ही नए केस 80 गुना बढ़ गए हैं। पिछले 2 दिन में नए केसेज का 7 दिन का औसत 10 हजार से ज्यादा हो गया है। साथ ही ओमिक्रॉन के मामले 5 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में अब कोरोना टेस्ट के एक चौथाई रिजल्ट पॉजिटिव आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ओमिक्रॉन के चलते कोरोना की चौथी लहर शुरू हो चुकी है।

अमेरिका में नए केसेज 2 महीने में सबसे ज्यादा

अमेरिका में एक हफ्ते के नए केसेज का औसत 2 महीने में सबसे ज्यादा हो गया है। 2 दिसंबर के बाद से एक हफ्ते में हर दिन औसतन 1 लाख से ज्यादा नए केसेज आ रहे हैं। इससे पहले इतने केस अक्टूबर के पहले हफ्ते में मिले थे। अमेरिका में ज्यादातर नए केसेज के पीछे डेल्टा वैरिएंट ही है, लेकिन यहां ओमिक्रॉन की एंट्री भी हो गई है। अमेरिका के 17 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिले हैं।

यूरोप में कोरोना संक्रमण में तेजी

फ्रांस में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 3 हफ्तों से फ्रांस में हर रोज 32 हजार से ज्यादा नए केसेज आ रहे हैं। इसे देखते हुए यहां नाइट क्लब 4 हफ्ते के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। फ्रांस में यह भी देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में युवा कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं।

रूस

रूस में कोरोना की वजह से स्थिति चिंताजनक है। बाकी देशों से अलग रूस में कोरोना के नए केसेज के साथ ही मौतें भी बढ़ रही हैं। अक्टूबर की शुरुआत से ही कोरोना केसेज ने रफ्तार पकड़ी थी। नवंबर की शुरुआत में नए केसेज का औसत 39 हजार के आसपास पहुंच गया था। इस दौरान कई हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी भी सामने आई थी। रूस में ओमिक्रॉन की एंट्री भी हो गई है।

भारत

देश में 6 दिसंबर को कोरोना के 6,822 नए केस मिले। राहत की बात है कि पिछले 558 दिनों में ये सबसे कम नए केसेज हैं। फिलहाल 95,014 एक्टिव केस हैं, जो कि 554 दिनों में सबसे कम है। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 21 केस मिल चुके हैं।

दुनियाभर में क्या ओमिक्रॉन की वजह से बढ़ रहे हैं केसेज?

दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते नए केसेज की वजह ओमिक्रॉन है। सबसे पहले ओमिक्रॉन दक्षिण अफ्रीका में ही सामने आया था। उसके बाद यहां तेजी से नए केसेज की रफ्तार बढ़ी है। अमेरिका और यूरोपीय देशों में केसेज बढ़ने की वजह फेस्टिवल सीजन में लोगों की लापरवाही को माना जा रहा है। हाल ही में थेक्सगिविंग पर लाखों लोगों ने एक जगह से दूसरी जगह ट्रेवल किया है। क्रिसमस पर भी लोगों की बर्ताव इसी तरह रहा तो केसेज और बढ़ सकते हैं।

क्या भारत में भी बढ़ सकते हैं केसेज?

(IMA) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि ओमिक्रॉन की संक्रमण दर काफी तेज है और अगर तुरंत जरूरी कदम नहीं उठाए तो खतरनाक तीसरी लहर आ सकती है। भले ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बढ़ी हो, लेकिन लोग अभी भी लापरवाही कर रहे हैं।

आप इसी बात से अंदाजा लगाइए कि महाराष्ट्र के ठाणे में विदेश यात्रा से लौटे 295 लोगों में से 109 लापता हैं। अगर देश में इसी तरह लापरवाही बढ़ती रही तो भारत में भी केसेज बढ़ सकते हैं।

 

Related posts

निजी लोन लेना है तो इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन, मिलेगा ये फायदा

Trinath Mishra

India Coronavirus New Cases: देश में बढ़े कोरोना मामले, 24 घंटे में सामने आए 2,858 नए केस, 11 लोगों की मौत

Rahul

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने एक चीनी एजेंट को शिकागों से किया गिरफ्तार

rituraj