featured दुनिया हेल्थ

चीन में रोजाना 10 लाख केस, श्मशानों में 20 दिन वेटिंग, छात्रों को लगाई जा रही ड्रिप

vdv9mni china coronavirus test चीन में रोजाना 10 लाख केस, श्मशानों में 20 दिन वेटिंग, छात्रों को लगाई जा रही ड्रिप

 

नए साल के आगमन के साथ ही दुनिया पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। चीन, अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अलर्ट जारी किया है।

 

यह भी पढ़े 

UP News: 2023 में अयोध्या एयरपोर्ट से हवाई सेवा होगी शुरू, 62 प्रतिशत कार्य पूरा

 

IMA ने सभी लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। वहीं महामारी कोरोना वायरस ने चीन में अपना प्रकोप फिर से बरसाना शुरू कर दिया है।

 

चीन में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल !

आपको बता दें कि चीन में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है।  आलम ये है कि चीन में न तो अस्पतालों में कोई जगह बची है और न ही मरीजों को दवाइयां मिल रही हैं।  और तो और वहां कोरोना से हो रही मौतों के कारण श्मशानों में वेटिंग चल रही है।  हालांकि वहां की सरकार कोरोना से हो रही मौतों की सही जानकारी नहीं दे रही है।   लेकिन अधिकारियों का ये तक कहना है कि मरने वालों की संख्या का हिसाब रख पाना मुश्किल हो रहा है।  इस बीच अमेरिका ने चेताया है कि कोरोना की वापसी ने पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा कर दिया है।  एक्सपर्ट्स की मानें तो अगले तीन महीनों के भीतर चीन में 60 प्रतिशत आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है, जबकि 10 लाख लोग काल के गाल में समा सकते हैं।

 

वायरल हो रहे खौफनाक वीडियो 

वहीं चीन में कोरोना के हालातों को लेकर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।  जिसमें क्लासेस में पढ़ाई के वक्त भी बच्चों को ड्रिप चढ़ाई जा रही है, क्योंकि उनका संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। एक वीडियो में श्मशान में लंबी कतार दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि श्मशानों में अंतिम संस्कार के लिए 20 दिन की वेटिंग है।

jnbi7s2o china coronavirus test afp 625x300 16 March 22 चीन में रोजाना 10 लाख केस, श्मशानों में 20 दिन वेटिंग, छात्रों को लगाई जा रही ड्रिप

 

फिर हो रहे बॉर्डर सील

इस बीच सरकार ने एक बार फिर बॉर्डर सील करना शुरू कर दिया है। युन्नान प्रांत में म्यांमार से सटे रुइली शहर में सीमा पार करने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे और अलार्म लगा दिए गए हैं। इतना ही नहीं मोशन सेंसर और इलेक्ट्रिफाइड फेंसिंग भी लगाई है।2021 में भी चीन ने सीमाएं सील कर दी थीं। दूसरे देशों से गैरकानूनी तरीके से आने वाले लोगों को रोकने के लिए सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी। रूस से सटे शहर हीये में कोविड के जिम्मेदार लोगों की सूचना देने पर 15 लाख का इनाम तक रखा गया था।

 

क्या है BF.7 वैरिएंट

चीन में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट को BF.7 नाम दिया गया है।  दरअसल, वायरस जब म्यूटेट होते हैं तो नए-नए रूप धारण करते हैं, जिनको वेरिएंट बोला जाता है।  कोरोना का मूल वायरस SARS-CoV-2 है।  BF.7 भी इसका नया वेरिएंट है. BA.5.2.1.7 सब वैरिएंट है। वैसे ही BF7 वैरिएंट BA.5 का sub lineage है।  कोरोना के इस वेरिएंट को काफी खतरनाक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार BF.7 वैक्सीनेटेड लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकता है।

863882 up corona case चीन में रोजाना 10 लाख केस, श्मशानों में 20 दिन वेटिंग, छात्रों को लगाई जा रही ड्रिप

 

शरीर में BF.7 से लड़ने की क्षमता कम

इस महीने की शुरुआत में सेल होस्ट एंड माइक्रोब जर्नल में एक रिपोर्ट छपी थी। जिसमें बताया गया है कि BF.7 सब वैरिएंट में ओरिजिनल D614G वैरिएंट के मुकाबले 4.4 गुना ज्यादा न्यूट्रलाइजेशन रेजिस्टेंस है।  इसका मतलब है कि वैक्सीनेटेड इंसान की बॉडी में कोरोना के बाकी वैरिएंट से लड़ने की क्षमता वाला एंटीबॉडी विकसित होता है। लेकिन उसमें BF.7 वैरिएंट से लड़ने की क्षमता कम है। ऐसा नहीं है कि BF.7 वैरिएंट सबसे खतरनाक है।  इससे भी खतरनाक BQ.1 है।  जो BF.7 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। इसका मतलब है कि इस वैरिएंट के किसी इंसान में फैलने की आशंका ज्यादा है।

 

क्या है BF.7 के लक्षण

BF.7 वैरिएंट के लक्षण भी ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वैरिएंट जैसे ही हैं।  इससे पीड़ित शख्स को बुखार आता है।   खांसी, गले में खराश, थकान और उल्टी जैसे लक्षण दिखते हैं।  कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए ये वैरिएंट खतरनाक है। वहीं चीन के अलावा, अब ये वेरिएंट, जापान, ब्राजील, दक्षिण कोरिया से लेकर अमेरिका तक फैल रहा है।

 

जापान में बच्चों की मौतें ज्यादा

चीन के बाद जापान में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 8वीं लहर आ चुकी है और ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण बच्चों की मौत हो रही है। 8 महीने में 41 बच्चों की जान जा चुकी है। चीन में बिगड़ते हालात ने जापान की चिंता को बढ़ा दिया है।

 

images 1 1 चीन में रोजाना 10 लाख केस, श्मशानों में 20 दिन वेटिंग, छात्रों को लगाई जा रही ड्रिप

US में संक्रमितों का आंकड़ा 10 करोड़ पार

अमेरिका में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी की शुरुआत से अब तक अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार कर गया है। यहां कोरोना के 70% मामलों के लिए ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट्स को ही अहम वजह माना जा रहा है।

 

 साउथ कोरिया और फ्रांस में तेजी से बढ़े रहे केस

जानकारी के मुताबिक साउथ कोरिया और फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 1 लाख 25 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। साउथ कोरिया में नए केसों की संख्या 75 हजार 744 और फ्रांस में आंकड़ा 49 हजार 517 है। फ्रांस में 120 और साउथ कोरिया में 62 लोगों की जान गई है।

 

ब्राजील और जर्मनी में 24 घंटे में 350 से ज्यादा मौतें

ब्राजील में 24 घंटे में 43 हजार 392 केस सामने आए हैं। यहां 165 मौतें हुई हैं। जर्मनी में 41 हजार 431 केस सामने आए। यहां मौतों का आंकड़ा 187 है। दोनों देशों में मौतों की संख्या 352 है।

Related posts

Delhi Liquor Scam Case: मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का किया रुख,

Rahul

धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होंगे भास्करन

Srishti vishwakarma

कश्मीरी पंडितों के बिना अधूरा है कश्मीर, कश्मीरी पंडित बर्बाद हुए इससे इंकार नहीं- गुलाम नबी आजाद

Rahul