featured देश

भारत रुस बढ़ाएंगे पाकिस्तान की चिंता, बनाएंगे ‘ब्रह्मोस मिसाइल’

Bramhos भारत रुस बढ़ाएंगे पाकिस्तान की चिंता, बनाएंगे ‘ब्रह्मोस मिसाइल’

नई दिल्ली। भारत और रुस एकबार फिर से अपने संबंधों को मजबूती देने की पहल कर रहे हैं। खबर है कि दोनों देश जल्द ही करीब 600 किमी तक के मारक क्षमता वाला ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाले हैं। आपको बता दें कि यह मिसाइल नए जनरेशन का, आधुनिक तकनीकियों से लैस होगा। भारत के पड़ोसी देशों के लिए यह चिंता का सबब हो सकता है, इस मिसाइल के सहायतासे भारत पाकिस्तान के हिस्सों में अचूक निशाना लगा सकता है। यहां औरतलब है कि भारत इसी साल जून में मिसाइल टेक्नॉलोजी कंट्रोल रिजीम का सदस्य बना है जिसके कारण भारत को यह लाभ प्राप्त हो रहा है।

bramhos
फाइल फोटो

यहां गौरतब है कि रुस भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने को लेकर कई खास कदम उठा चुका है। दोनों देश आपस में कई रक्षा संबंधों पर सहमति बना चुके है। हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत ने आतंकवाद के मुद्दे को ब्रिक्स देशों के सामने रखा है, जिसमें भारत को रुस का साथ मिलने की उम्मीद है। ब्रह्मोस मिसाइल से भारत पाकिस्तान के सभी क्षेत्रों को कबर कर सकता है। आपको यहां बता दें कि भरत के पास जो ब्रह्मोस मिसाइले हैं उनकी क्षमता करीब 300 किमी मारक की है, यह नया मिसाइल दुगना क्षमता वाला होगा। ब्रह्मोस मिसाइल की खासियत यक है कि इससे निश्चित लक्ष्य पर वार किया जा सकता है।

क्या है खासियत- भारत और पाकिस्तान के बीच गत दिनों जारी गतिरोध ने युद्ध की स्थिति पैदा कर दी है। अगर भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा होती है, ऐसे में यह भारत के लिए बड़ा सौदा साबित हो सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल की खूबी यह है कि इससे 600 किमी की देरी तक मार किया जा सकता है, इससे पाकिस्तान के किसी भी इलाके में तो नहीं लेकिन एक नियत स्थान तक निशाना लगाया जा सकता है। इससे रक्षा प्रणाली को चकमा दिया जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह  है कि इसे जल थल नभ कहीं भी छोड़ का मार किया जा सकता है।

 

Related posts

bharatkhabar

जानिए: धुंध के कारण राजधानी-शताब्दी सहित कितनी ट्रेने हुई रद्द

Rani Naqvi

खगोलविदों ने शोध में माना सूर्य को बाइनरी स्टार का साथी

Samar Khan