खेल

कोहली समेत दीपा, श्रीजेश पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

virat kholi 1 कोहली समेत दीपा, श्रीजेश पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में गुरूवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, रियो पैरालम्पिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली दीपा मलिक और भारतीय हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश को पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित किया।

virat kholi 1 कोहली समेत दीपा, श्रीजेश पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

प्रतिभाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में कोहली, श्रीजेश और दीपा के अलावा पांच अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। बता दें कि इन पुरस्कारों के लिए नामों की घोषणा इसी साल गणतंत्र दिवस पर हुई थी।

इन पांच खिलाड़ियों में रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक, जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर, पैरालम्पिक खिलाड़ी मरियप्पन थांगावेलु, चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा और शेखर नाइक शामिल हैं। इस कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति हाामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। समारोह में खिलाड़ियों का जज्बा और खुशी देखते ही बन रही थी।

Related posts

WWT20: लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, आयरलैंड को दी मात

mahesh yadav

रियो ओलम्पिक (मुक्केबाजी) : मनोज ने बनाई अंतिम-16 में जगह

bharatkhabar

ASIP CUP PAK vs BAN: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, खेल शुरू

mahesh yadav