देश featured उत्तराखंड यूपी राज्य

चिंतन कार्यक्रम में अपने ही मंत्रीयों ने भाजपा को लिया आड़े हाथ

कार्यक्रम

हरिद्वार: राष्ट्रीय परशुराम परिषद के दो दिवसीय चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अथितियों का स्वागत राष्ट्रीय परशुराम परिषद के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा ने किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय परशुराम परिषद के विस्तार एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। देश-प्रदेश के कोने-कोने से आए राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।

अपने ही मंत्री ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने कहा कि राजनीतिक दल, ब्राह्मणों को राजनैतिक हथियार ना बनाएं, ब्राह्मण सभी समाज को दिशा देता है। इसके अलावा अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राधा किशन मनोडी आचार्य ने कहा कि भारतवर्ष में ब्राह्मण समाज देश का प्रधानमंत्री बनाने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थल पर और मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्म स्थल पर भव्य एवं सुंदर मंदिर बनाए गए हैं उसी तरीके से भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर भी भव्य एवं सुंदर भगवान परशुराम का मंदिर बनाया जाएगा।

इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने परिषद के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि ब्राह्मण समाज एक राजनीतिक पार्टी का मतदाता नहीं है, सभी समाज का है। वहीं भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा ने कहा देश व प्रदेश में 18 से 20 हजार ब्राह्मण समाज की संस्थाएं काम कर रही है। यह संगठन 1 दिन विश्व का सबसे बड़ा संगठन होगा क्योंकि हमारे साथ महिला शक्ति के साथ साथ युवा शक्ति बहुत अच्छे तरीके से कार्य कर रही है।

भारतवर्ष में एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री नहीं- महामंडलेश्वर

वही कार्यक्रम में पहुंचे महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा यतेन्द्रनंद गिरि जी महाराज ने में अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे भारतवर्ष में एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री नहीं है। ब्राह्मण समाज की राजनीति शून्य करने लगी है भाजपा यह संगठन सिर्फ ब्राह्मणों के उत्थान के लिए कार्य करेगा राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता पुरी लगन निष्ठा के साथ ब्राह्मण समाज का कल्याण एवं सम्मान का काम करेगा ब्राह्मण समाज ने सदैव दूसरों के लिए त्याग बलिदान किया है अब समय आ गया ब्राह्मण समाज अपने समाज के लिए भी कार्य करें साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार झा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में साडे 16% ब्राह्मण है, ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाया जाए।

सड़को पर उतरा ब्राह्मण समाज

वही मेरठ में भी ब्राह्मण समाज के लोग सड़को पर उतर आये है। ब्राह्मणों का कहना है कि उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है। ब्राह्मणों की लगातार हत्याएं हो रही है साथ ही उनका शोषण किया जा रहा है इसी को लेकर ब्राह्मण समाज के लोग सड़कों पर उतरे है, ब्राह्मण समाज ने आक्रोश जताते हुए सीएम योगी से हत्या और शोषण रोकने की गुहार लगायी है साथ ही अत्याचार न रुकने पर पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है, ब्राह्मणों ने सीएम योगी के नाम ज्ञापन सौपा है। युवा ब्राह्मण समाज सेवा समिति के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया है।

Related posts

उत्तराखंड-त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया समरसता अभियान का शुभारम्भ

mohini kushwaha

ब्रिटेन ने चीन को दिखाई औकात लगाया बैन..

Rozy Ali

देश को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों से अवगत रहना चाहिए: चीफ जस्टिस

bharatkhabar