Breaking News featured देश

नोटबंदी, भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ महायज्ञ : ईरानी

smriti irani 2640407f नोटबंदी, भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ महायज्ञ : ईरानी
नई दिल्ली। पिछले साल देश भर में हुई नोटबंदी के एक साल पूरा होने की खुशी में मोदी सरकार के सारे मंत्री नोटबंदी को अर्थव्यस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं। इसी तर्ज पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नोटबंदी गांधी परिवार के लिए निश्चित रुप से एक ट्रेजडी ही है, जोकि एक भ्रष्टाचारी परिवार है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ईरानी ने कहा कि पहले 2जी, कॉमनवेल्थ और कोयले घोटाले की चर्चा होती थी, लेकिन अब परिद्दश्य बदल गया है। नोटबंदी के कारण एक करोड़ से ज्यादा श्रमिक पीएफ के दायरे में आ गए हैं।smriti irani 2640407f नोटबंदी, भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ महायज्ञ : ईरानी
नोटबंदी के फायदे बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक साल पहले सरकार ने एक क्रांतिकारी मुहिम शुरू की थी। ये आजाद भारत के आर्थिक इतिहास का ऐसा फैसला है जो कालेधन के खिलाफ महायज्ञ है। उन्होंने भारत की आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने देश और सरकार का साथ दिया इसके लिए दिल से धन्यवाद। ईरानी ने बताया कि नोटबंदी के कारण ही 22,4000 शेल कंपनियों पर ताले लग, जोकि सरकारी धन को लुट रही है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने कालेधन के लिए एसआईटी गठित करने के लिए कहा था,लेकिन कांग्रेस ने वो नहीं किया। 28 साल पहले बने बेनामी सम्पत्ति के कानून को अमल में हम लोग लाए। उन्होंने कहा कि  कैश होल्डिंग को नियंत्रित किया किया गया है। 1.60 लाख करोड़ संदिग्ध ट्रांसकेक्शन एक वर्ष में हुए हैं।
मंत्री ने आगे कहा कि पिछली बार बैंको ने 631361 ऐसे ट्रांसकेक्शन रिपोर्ट किये थे इस बार यह संख्या 3.60 लाख पहुंच गई है। वित्तीय संस्थानों ने पिछले वर्ष 40 हजार संदिग्ध लेनदेन जानकारी थी वह इस वर्ष बढ़कर 94 हजार से अधिक हो गई है। सेबी की ओर से दी गयी जानकारी भी 4 गुना हो गयी है। आईटी सर्च में अघोषित संपत्ति की जानकारी 38% फ़ीसदी बढ़ी है। ईरानी ने कहा कि नोटबंदी राहुल गांधी  के लिये निश्चित ही ट्रेजेडी है क्योंकि एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं। दो राज्यों के चुनाव में भी वही परिणाम आने वाले हैं। स्थिति यह है अब कांग्रेस पेशोपेश में पड़ी है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए कि नहीं।

Related posts

कांग्रेस ने मनाया ‘विश्वासघात दिवस’, राहुल गांधी ने शेयर किया 4 साल की मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड

rituraj

लापता विमान एएन-32 का कोई पुख्ता सुराग नहीं: पर्रिकर

bharatkhabar

पंचव तत्व में विलीन हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री, अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम तीरथ

Saurabh