featured देश

Himachal Cabinet Expansion: सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा लेंगे मंत्री पद की शपथ

मम Himachal Cabinet Expansion: सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा लेंगे मंत्री पद की शपथ

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू कैबिनेट में दो और मंत्रियों में शामिल हो गए है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कांगड़ा से यादविंद्र गोमा सुक्खू कैबिनेट में एंट्री मिली है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: कोहरे की वजह से आगरा मंडल की ट्रेनें देरी से चली, देखें लिस्ट

जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार की शाम करीब 4:45 बजे के बीच राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बता दें राजेश धर्माणी बिलासपुर की घुमारवीं विधानसभा से विधायक हैं। वहीं, कांगड़ा के जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा विधायक हैं। इन दोनों विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। अपने नेता के मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Related posts

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च पर हो विशेष ध्यान- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Hemant Jaiman

दिल्ली सरकार को झटका, ‘गुणवत्ता स्वास्थ्य योजना’ को एलजी ने किया नामंजूर

Rani Naqvi