featured धर्म

21 अक्टूबर 2022 का राशिफल, आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 21 अक्टूबर 2022 का राशिफल, आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Aaj Ka Rashifal: 21 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…..

मेष
कारोबार के विस्तार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार के लिए भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्र का सहयोग मिल सकता है। संयत रहें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा।

कर्क
वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। भाग-दौड़ बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति के साधन बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

कन्या
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी।

तुला
आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। फिर भी संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक
परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

धनु
धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र से धन प्राप्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर
मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

कुंभ
सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीठे खानपान में रुझान हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मीन
आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार का दिन है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष एकादशी 05:22 PM तक उसके बाद द्वादशी है। सूर्य तुला राशि पर योग-ब्रह्म , करण-बालव और कौलव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 21 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-एकादशी 05:22 PM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र-मघा 12:28 PM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-ब्रह्म
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:30 AM
  • सूर्यास्त– 5:52 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-2:27 AM, 21 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त-3:39 PM ,21 अक्टूबर
  • राहु काल -10:46 AM से 12:11 PM तक

Related posts

इस साल ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुने गए अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, जानें कब हुई इस सम्मान की शुरूआत

Aman Sharma

समाज में जबतक समानता नहीं आती तब तक दलितों को मिले आरक्षण: सुशील

Breaking News

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बयान, प्रदेश में शराब की अच्छी व्यवस्था होगी, जनता से पूछकर बंद की जाएगी शराब

Rani Naqvi