दुनिया Breaking News

चीन में भारी बारिश, जमीन धंसने से 13 लोगों की मौत

china चीन में भारी बारिश, जमीन धंसने से 13 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के गुईझोउ, हुनान और गुआंगदोंग प्रांतों तथा गुआंग्सी-झुआंग स्वायत क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भू-स्खलन से 13 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग लापता है। हुनान प्रांत में भारी बारिश से नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। भूस्खलन और जमीन धसकने की घटनाएं हो रही हैं।

china

मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 530 मकान ढह गए हैं और 11,900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार गुआंग्सी में बारिश के कारण मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। बारिश और वर्षा जनित घटनाओं के कारण 754 मकान ढह गए हैं, 408 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा 20,200 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गयी हैं जबकि 5,900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

Related posts

मन की बात की 40 वी कड़ी का होगा प्रसारण

piyush shukla

भाजपा विधायक ठुकराल के खिलाफ लामबंद हुए कांग्रेसी, कार्रवाई की मांग हुई तेज

Trinath Mishra

महाराष्ट्र: युवक पर चाइनीज कॉर्नर के मालिक ने फेंका खौलता हुआ तेल

Breaking News